फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Urea is finished in Gajner PCF Center, Manethu and Saintha Committee, farmers are worried

Kanpur News: गजनेर पीसीएफ केेंद्र, मनेथू व सैंथा समिति में यूरिया खत्म, किसान परेशान

Tue, 02 Dec 2025 02:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 02 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Urea is finished in Gajner PCF Center, Manethu and Saintha Committee, farmers are worried
सरवनखेड़ा। गेहूं की पहली सिंचाई के बाद अब यूरिया की जरूरत है। इधर गजनेर पीसीएफ केंद्र व मनेथू समिति में यूरिया नहीं है। सोमवार को दोनों जगह तालाबंदी रही।
विज्ञापन

गजनेर पीसीएफ केंद्र में तीन दिन पूर्व यूरिया खत्म हो गई थी। इससे किसान भटक रहे हैं। सोमवार को यहां तालाबंद मिला। सैंथा निवासी कैलाश तिवारी, कटेटी निवासी राजू सिंह ने बताया कि यूरिया की जरूरत है मगर पीसीएफ केंद्र पर ताला लटक रहा है। वहीं साधन सहकारी समिति मनेथु में भी तीन दिन से खाद नहीं है। साधन सहकारी समिति सैंथा में भी करीब एक पखवाड़ा से यूरिया नहीं है।
विज्ञापन

गजनेर निवासी धनंजय सिंह ने बताया कि निजी दुकानों पर महंगी खाद मिल रही है। भदेसा निवासी हरिमोहन सिंह ने बताया कि यूरिया की जरूरत है और समिति में तालाबंदी है। गजनेर पीसीएफ केंद्र प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को यूरिया खेप उपलब्ध होने की उम्मीद है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि इफको खाद की रैक आने की वजह से समितियों में यूरिया खेप नहीं भेजी जा सकी। अब समितियों में यूरिया भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed