{"_id":"61a39a41d08d6e45a014f9b1","slug":"uptet-2021-cancelled-lekhpal-s-son-arrested-for-getting-tet-paper-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTET 2021 Cancelled: टीईटी पेपर आउट कराने में दबोचा गया लेखपाल का पुत्र, चित्रकूट का है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPTET 2021 Cancelled: टीईटी पेपर आउट कराने में दबोचा गया लेखपाल का पुत्र, चित्रकूट का है आरोपी
Sun, 28 Nov 2021 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Nov 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद हंगामा करते छात्र छात्राएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी की परीक्षा में पेपर आउट करने के आरोपियों में एक आरोपी चित्रकूट जिले का भी बताया गया है। जो लेखपाल का पुत्र बताया जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही शहर के बल्दाऊगंज स्थित आरोपी के आवास के आस पास हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हालत यहां तक हो गये कि कोतवाली पुलिस टीम को सुरक्षा के लिए आना पड़ा। टीईटी के लाखों परीक्षार्थियों की तैयारी एक झटके में स्थगित होने के पीछे कुछ लोगों द्वारा पेपर को आउट करना बताया गया है। जिला मुख्यालय में भी इसे लेकर कई तरह की चर्चा चल रही थी।
इसी बीच पता चला कि एसटीएफ ने परीक्षा मेंं नकल कराने वाला गिरोह पकड़ा गया है। जिसमें प्रयागराज से 16 लोग पकड़े गए हैं। जिसमें एक आरोपी चित्रकूट जिले का भी है। इस जानकारी के होते ही शहर के बल्दाऊगंज निवासी आरोपी अभिषेक सिंह के घर व आसपास हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
उसके परिजन भी इसकी जानकारी से एकदम अंजान थे। बताया कि अभिषेक तो खुद परीक्षा देने प्रयागराज गया था। उसका नाम ऐसे में आने पर परिजन स्तब्ध हैं। सहसा किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा कि अभिषेक ऐसा हो सकता है। धीरे धीरे मोहल्ले में भीड़ बढऩे पर सुरक्षा के लिहाज से मौके पर चार पुलिस कांस्टेबिल भी पहुंचे और भीड़ को वहां से हटाया।
इसके बावजूद पूरे जिले में इसे लेकर सरगर्मी बनी रही। इस संबध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि एसटीएफ की कार्यवाही का अभी पूरा विवरण नहीं मिला है। चित्रकूट जिले के शहर निवासी जिस युवक का नाम बताया गया है उसके संबध में और जानकारी जुटाई जा रही है।