{"_id":"698b98dbfbe8ec5f65027f5d","slug":"upsidas-bulldozer-action-illegal-encroachment-demolished-for-20-years-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1422738-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपीसीडा का बुलडोजर एक्शन, 20 साल से जमे अवैध कब्जे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपीसीडा का बुलडोजर एक्शन, 20 साल से जमे अवैध कब्जे ध्वस्त
विज्ञापन
यूपीसीडा की टीम पनकी औद्योगिक क्षेत्र में कब्जे हटाती टीम।
- फोटो : यूपीसीडा
कानपुर। पनकी औद्योगिक क्षेत्र में वर्षों से जमे अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने मंगलवार को अभियान चलाया। उप महाप्रबंधक सलिल ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पार्क, होटल, देशी शराब की दुकान और कबाड़ गोदामों को ध्वस्त करवाया। उद्यमियों की ओर से कब्जाए गए फुटपाथों को भी ध्वस्त किया गया।
करीब 20 वर्ष पूर्व पनकी औद्योगिक क्षेत्र को यूपीसीडा ने देखरेख के लिए नगर निगम को हस्तांतरित किया था। नगर निगम ने वर्ष 2025 तक यहां उद्यमियों से टैक्स वसूला। इसी दौरान अफसरों की लापरवाही का फायदा उठाकर कई लोगों ने खाली प्लॉट, पार्क और फुटपाथों पर अवैध कब्जे कर लिए। कई बार नगर निगम से शिकायत की गई, लेकिन अफसरों की चुप्पी के चलते कब्जे स्थायी हो गए। बीते वर्ष शासन ने औद्योगिक क्षेत्रों को दोबारा यूपीसीडा को हस्तांतरित कर दिया।
दो माह पहले कब्जे हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन विरोध के चलते अभियान सफल नहीं हो पाया। सीईओ विजय किरण आनंद ने मंडलायुक्त से वार्ता कर दोबारा अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसके बाद उप महाप्रबंधक सलिल यादव ने उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठाया, जहां पुलिस कमिश्नर से पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की बात कही गई। मंगलवार को यूपीसीडा की टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। जेसीबी को देखते ही कई कब्जेदार विरोध के लिए आगे बढ़े, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण पीछे हट गए।
विज्ञापन
पार्क खाली कराने में झड़प, मूर्ति रखकर लगाए जयकारे
औद्योगिक क्षेत्र के अंदर करीब 500 वर्ग मीटर का पार्क है। वहां एक तरफ कबाड़ का गोदाम बना रखा तो वहीं दूसरी तरफ भगवान की प्रतिमा रख कब्जा कर लिया गया था। जेसीबी पार्क में मूर्ति हटाने पहुंची तो कुछ उद्यमियों और स्थानीय लोगों ने विरोध किया, हल्की झड़प भी हुई, लेकिन पुलिस ने उनको हटाकर पार्क कब्जा मुक्त करा लिया।
वर्जन-
औद्योगिक क्षेत्र की भूमि पर कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। भविष्य में दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर और कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। अभियान जारी रहेगा। - सलिल यादव, उपमहाप्रबंधक यूपीसीडा