फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar over Israeli citizens sneezing into Dibrugarh Rajdhani Express

इस्राइली नागरिकों के डिब्रूगढ़ राजधानी में छींकने पर हंगामा, कानपुर में ट्रेन रोक हुई जांच

Mon, 16 Mar 2020 11:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Mar 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar over Israeli citizens sneezing into Dibrugarh Rajdhani Express
इस्राइली नागरिकों के डिब्रूगढ़ राजधानी में छींकने पर हंगामा, जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
डिब्रूगढ़ राजधानी में सफर कर रहे दो इस्राइली नागरिकों के छींकने और खांसने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों को डर था कि ये विदेशी यात्री कहीं कोरोना से प्रभावित न हों और दूसरे भी संक्रमित हो जाएं। विदेशी यात्रियों से कहा गया कि वे रुमाल मुंह पर लगाक र छींके।
विज्ञापन


इसी में हुज्जत होती रही। इसी बीच सूचना सेंट्रल स्टेशन पर दे दी गई कि दो कोरोना संदिग्ध यात्री राजधानी में सफर कर रहे हैं। इस पर रेलवे की मेडिकल टीम और 108 एंबुलेंस सेंट्रल पहुंच गई। जांच में इस्राइली यात्रियों के सामान्य निकलने पर उन्हें ट्रेन से जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन


सोमवार रात सेंट्रल स्टेशन पर चर्चा होने लगी कि दो कोरोना संदिग्ध यात्री राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रहे हैं। इस पर रेलवे के डॉ. पीके अवस्थी पूरी टीम के साथ स्टेशन पहुंच गए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने 108 एंबुलेंस भेज दी कि अगर यात्री कोरोना प्रभावित होंगे तो उन्हें यहां भर्ती करके इलाज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन प्लेटफार्म नंबर छह पर रुकी। दोनों यात्री बी-10 कोच में थे। यात्रियों की जांच की गई तो तापमान 95 निकला। यात्रियों को हल्का सा जुकाम था।  इस पर दवा दे दी गई। डिप्टी एसएस डी मांझी ने बताया कि दोनों यात्री सामान्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed