फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar over demolition of spleen factory

तिल्ली फैक्ट्री गिराने पर हंगामा, नायब तहसीलदार ने फोर्स के साथ हटवाया कब्जा

Sun, 27 Sep 2020 12:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Uproar over demolition of spleen factory
तिल्ली फैक्ट्री गिराने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिधनू बिनगवां में रेलवे कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण को चिह्नित की गई तिल्ली फैक्ट्री को नायब तहसीलदार ने फोर्स के साथ जेसीबी से गिरा दिया। इस दौरान फैक्ट्री मलिक स्टे ऑर्डर दिखाते हुए जेसीबी के सामने खड़े होकर विरोध करने लगे।
विज्ञापन


फैक्ट्री मालिक ने बताया कि उन्हें जमीन का मुआवजा दिए बिना फैक्ट्री ध्वस्त कर दी गई। आरोप लगाया कि उनकी करोड़ों रुपये की तिल्ली मलबे में दबकर नष्ट हो गई है। गोविंद नगर निवासी व्यापारी संजय फूलवानी की बिधनू बिनगवां में तिल्ली फैक्ट्री थी।
विज्ञापन


फैक्ट्री के पास से ही मुगलसराय भाऊपुर बूथ रेलवे कॉरिडोर निकल रहा है। जिसके लिए फैक्ट्री समेत आसपास की जमीन को अधिग्रहण के लिए चिह्नित किया गया था। नायब तहसीलदार विराग करवारिया ने बताया कि फैक्ट्री मालिक जानबूझकर मुआवजे को नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री के साथ पास में पड़ी सीलिंग की जमीन पर भी अधिकार जता रहे हैं। जिसकी वजह से निर्माणधीन रेलवे कॉरिडोर का काम रुका हुआ था। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है।


फैक्ट्री मालिक के विरोध पर वापस लौटी थी टीम
कुछ दिन पहले डीएफसीसीआईएल (डेडीकेटेड फ्रेड कोरीडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के अधिकारियों ने फैक्ट्री का कुछ हिस्सा गिराया था। तब भी फैक्ट्री मालिक ने हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर दिखाते विरोध किया था। जिसपर अधिकारी जेसीबी लेकर वापस चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed