फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uproar over death of newborn in Orai, attendants beat up doctor, police detained two people

Orai: नवजात की मौत पर हंगामा, तीमारदारों ने डॉक्टर को पीटा, पुलिस ने दो लोगों के हिरासत में लिया

Tue, 17 Oct 2023 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Oct 2023 12:18 PM IST
सार

Orai News: आरोप है कि मंगलवार की सुबह डॉक्टर की अनदेखी से नवजात बच्ची की मौत हो गई। जब परिजन को जानकारी हुई, तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद डॉक्टर और स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी।  

विज्ञापन
Uproar over death of newborn in Orai, attendants beat up doctor, police detained two people
नवजात की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई जिला महिला अस्पताल में दो दिन पहले जन्मी नवजात बच्ची की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर मारपीट की। घटना से महिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी मिलते ही सीएमओ महिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से पूछताछ की। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी योगेश की पत्नी रमा (26) को रविवार प्रसव होने पर उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया और बच्ची अस्वस्थ होने पर डॉक्टर ने उसे भी भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार की सुबह डॉक्टर की अनदेखी से नवजात बच्ची की मौत हो गई। जब परिजन को जानकारी हुई, तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद डॉक्टर और स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों के हिरासत में लिया है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed