{"_id":"6394949b18f55a6c644dec8a","slug":"uproar-over-dance-on-dj-in-kannauj-baratis-beat-up-housemates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: डीजे पर डांस को लेकर मचा बवाल, बरातियों ने घरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: डीजे पर डांस को लेकर मचा बवाल, बरातियों ने घरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Sat, 10 Dec 2022 07:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:48 PM IST
सार
अजयपाल मोहल्ला में एक शादी में बरातियों को डीजे पर नाचने से मना करने पर बवाल हो गया। इसमें बरातियों ने घरातियों और दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में डीजे पर नाचने से मना करने बरातियों ने बवाल कर दिया। दौड़ा-दौड़ा कर घरातियों और दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों को पीट दिया। इससे वैवाहिक समारोह में अफरातफरी मच गई। इसके बाद पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
शहर के अजयपाल मोहल्ला निवासी सुभाष की बेटी की शुक्रवार शादी थी। इसके लिए मैनपुरी के बागबान से बरात आई थी। बैंड पर नाच-गाना करते हुए बरातियों ने धर्मशाला में लगे डीजे पर नाचते-नाचते उत्पात शुरू कर दिया। दुल्हन के पक्ष के लोगों ने जब विरोध किया, तो नशे में धुत बरातियों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद दुल्हन के परिवार और रिश्तेदारों को पीटना शुरू कर दिया। कुछ बरातियों ने दुल्हन के दरवाजे पर जाकर गालीगलौज की और महिलाओं से अभद्रता भी की। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के पहुंचने पर दूल्हे के परिजन भाग निकले।
विज्ञापन
परिजनों के काफी देर बाद पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। इसके बाद वैवाहिक रस्मों की अदायगी हुई। कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले को शांत करा दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।