{"_id":"61df0d6404c952709457304a","slug":"uproar-of-students-in-hbtu-due-to-lack-of-corona-testing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कोरोना जांच न होने पर एचबीटीयू में छात्रों का हंगामा, लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कोरोना जांच न होने पर एचबीटीयू में छात्रों का हंगामा, लगाया ये आरोप
Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
सार
आरोप लगाया कि विवि में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। पॉजिटिव छात्र सामान्य छात्रों के साथ हॉस्टल में रह रहे हैं। कैंटीन, बाथरूम, मेस में एक साथ उठ बैठ रहे हैं।
विज्ञापन
एचबीटीयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कोरोना जांच न होने से नाराज छात्रों ने हंगामा किया। ईस्ट कैंपस स्थित छात्र ऑडिटोरियम के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि संस्थान में लगातार छात्र संक्रमित हो रहे हैं। विवि में तीन सौ छात्र हैं पर जांच केवल सौ की ही हुई है।
ऐसे में 17 जनवरी को होने वाली बीटेक अंतिम वर्ष के सातवें सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित की जाए। एचबीटीयू में काफी समय से कोरोना के केस लगातार निकल रहे हैं। छात्र इसकी लगातार शिकायत विवि प्रशासन से कर रहे हैं।
कोई सुनवाई न होने पर बुधवार को छात्रों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि विवि में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। पॉजिटिव छात्र सामान्य छात्रों के साथ हॉस्टल में रह रहे हैं। कैंटीन, बाथरूम, मेस में एक साथ उठ बैठ रहे हैं।
विज्ञापन
गर्ल्स हॉस्टल में भी छात्राएं पॉजिटिव हैं। प्रैक्टिकल की वजह से सभी को संस्थान आना पड़ रहा है। अधिकारी कह रहे हैं कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर ही परीक्षा स्थगित की जाएगी, इसलिए जांचें नहीं कराई जा रही हैं।

छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अगर कोई छात्र पॉजिटिव है तो उसकी परीक्षा बाद में करवा ली जाएगी। सभी छात्रों की जांच होगी। एडीएम सिटी, एसीएमओ सहित कई अधिकारी संस्थान आए थे। संक्रमित छात्रों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। - प्रो. समशेर, कुलपति