{"_id":"684742d65f7cc243c001e9bf","slug":"uproar-in-hospital-over-death-of-innocent-report-against-operator-kanpur-news-c-362-1-ka11011-125257-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मासूम की मौत पर अस्पताल में हंगामा, संचालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मासूम की मौत पर अस्पताल में हंगामा, संचालक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में सोमवार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हुई बुखार पीड़ित मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। इसके बाद संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
मकसूदाबाद निवासी व्यापारी निर्मल कुमार की टिकरा में कपड़े की दुकान है। उन्होंने बताया कि बेटी आन्वी (5) को पांच दिन से बुखार आ रहा था। इस पर कल्याणपुर स्थित सिंघल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सोमवार दोपहर बेटी को और तेज बुखार चढ़ गया। इसके बाद हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने संचालक व डॉ. अनूप अग्रवाल से बात की और उनके कहने पर बेटी को इंंजेक्शन लगाया।
आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही वह तड़पने लगी और कुछ देर बाद उसकी सांसें थम गई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल कर्मचारियों से जमकर कहासुनी भी हुई। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि तहरीर पर संचालक डॉ. अनूप अग्रवाल पर इलाज में लापरवाही बरतने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।