फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar in electricity bill relief camp, employees beaten up

Kanpur News: बिजली बिल राहत योजना शिविर में हंगामा, कर्मचारियों को पीटा

Thu, 12 Feb 2026 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 12 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Uproar in electricity bill relief camp, employees beaten up
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के गदाईपुर में मंगलवार को विद्युत निगम की ओर से लगाए गए बिजली बिल राहत योजना शिविर में उपभोक्ताओं ने हंगामा कर कर्मचारियों को पीट दिया। मामले में टीजी टू ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के टीजीटू फुरखान ने बुधवाार को रसूलाबाद थाना में तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को गदाईपुर में बिजली बिल राहत योजना के तहत एक शिविर आयोजित किया गया था। शिविर के दौरान मनोज कुमार का 2228 रुपये बिजली का बिल बकाया था। इसपर उसने उपभोक्ता को बिल जमा करने के लिए कहा था। उपभोक्ता के बिल जमा न करने पर उसने कनेक्शन काट दिए जाने की बात कही। इससे नाराज उपभोक्ता मनोज कुमार, उनके भाई विनोद व एक अन्य साथी ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। साथ ही सरकारी कार्य करने में बाधा उत्पन्न हुई। रसूलाबाद थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed