फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar in Disha's meeting for not giving details of payment of Rs 1.5 crore

1.5 करोड़ रुपये के भुगतान का ब्योरा न देने पर दिशा की बैठक में हंगामा

Tue, 04 Jan 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Disha's meeting for not giving details of payment of Rs 1.5 crore
विकास भवन सभागार में दिशा की बैठक करते सांसद देवेंद्र सिंह मौजूद अधिकारी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विकास भवन में सोमवार को हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में हंगामा हुआ। गलत तरीके से टेंडर देकर डेढ़ करोड़ का भुगतान करने के मामले में निकाय प्रशासन ब्योरा नहीं दे सका। जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा होने पर छह पेज की रिपोर्ट समिति की कार्रवाई में पढ़ कर सुनाई गई। इस बीच कई जनप्रतिनिधि कार्रवाई बीच में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले की अध्यक्षता में सोमवार को दिशा की बैठक हुई। यहां इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया व विधायक भोगनीपुर विनोद कटियार ने खराब हैंडपंपों का मुद्दा उठाया। उन्होंने खराब हैंडपंपों की सूची मांगी।
विज्ञापन

बैठक में विद्युत विभाग में तैनात स्थानीय संविदा लाइनमैनों को हटाने की मांग उठी। एक्सईएन कुलदीप यादव ने जवाब में कहा कि ठीक से काम नहीं करने वाले कर्मियों को हटाया जा रहा है। अकबरपुर के संदीप निगम की शिकायत पर नगर पंचायत अकबरपुर में चेयरमैन के भाई की कंपनी से कराए गए कार्यों में अनियमितता व गुणवत्ता जांच कर सीडीओ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में करीब 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान होने की पुष्टि हुई। वहीं निकाय प्रशासन भुगतान के सापेक्ष ब्योरा उपलब्ध नहीं करा सका। किराए की जेसीबी लेकर करीब 55 लाख का भुगतान किया गया जबकि जेसीबी की मूल लागत 30 लाख के करीब है।
वहीं अलाव की लकड़ी आपूर्ति, सड़क के गड्ढों की मरम्मत, शौचालय निर्माण व पौधरोपण आदि में भी वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई तो जनप्रतिनिधि दो खेमों में बंट गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

बैठक में गोल्डन कार्ड जारी करने व नए बने अस्पतालों के संचालन को लेकर सांसद ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने से पहले स्थिति का विवरण प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दें। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, विधायक प्रतिभा शुक्ला, निर्मला संखवार, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed