फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uproar by placing the dead body of the lineman at the power substation, the family agreed on the persuasion of the cabinet minister

विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन का शव रखकर हंगामा, कैबिनेट मंत्री के समझाने पर माने परिजन

Sun, 27 Mar 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Uproar by placing the dead body of the lineman at the power substation, the family agreed on the persuasion of the cabinet minister
पुखरायां में मृत लाइनमैन के परिजनों से वार्ता करते कैबिनेट मंत्री। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास नलकूप की विद्युत लाइन में फाल्ट जोड़ते समय करंट लगने से शुक्रवार को लाइनमैन की मौत हो गई थी। कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम परिजनों और ग्रामीणों ने शव असेवा विद्युत उपकेंद्र के गेट पर रखकर मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने बताया कि अधिकारियों ने पांच लाख रुपये मुआवजा और पत्नी को पेंशन देने की संस्तुति की है। वहीं मौके पर किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर परिजनों ने शव नहीं हटाया।
विज्ञापन

जानकारी पर देर रात कैबिनेट मंत्री ने परिजनों से बात कर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने उपकेंद्र से शव हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहदियापुर गांव निवासी कैलाश के पुत्र बृजेश (35) विद्युत उपकेंद्र असेवा मुतैहरापुर में संविदा लाइनमैन था। गोपालपुर गांव के पास विद्युत लाइन में फाल्ट होने के कारण साथी संविदा लाइनमैन चमन के साथ शट-डाउन लेकर बृजेश खंभे में चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था।
अचानक करंट प्रवाहित होने से वह झुलस कर खंभे से नीचे गिर गया था। इसके बाद उसको इलाज के लिए सीएचसी देवीपुर से कानपुर हैलट रेफर किया गया था। जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव गांव आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उपकेंद्र के गेट पर पहुंच कर हंगामा किया।
गेट पर शव रखकर 10 लाख रुपये मुआवजा, परिवार में एक सदस्य को नौकरी और पत्नी को पेंशन देने की मांग की। इस पर भोगनीपुर कोतवाल राजेश कुमार व एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि पांच लाख रुपये मुआवजा, पत्नी को पेंशन देने की मांग स्वीकार कर ली गई है।

इसके बाद भी परिजनों ने उपकेंद्र के गेट से शव नहीं हटाया। देर रात सूचना पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। उन्होंने विभागीय सहायता लेने के साथ ही परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने उपकेंद्र से शव हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed