फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   uproar after worker death due to shocked by HT line in Etawah

मजदूर की मौत पर बवाल, गु्स्साई भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां

Tue, 08 Aug 2017 10:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
uproar after worker death due to shocked by HT line in Etawah
डेमो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विक्रमपुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से मजदूर की मौत हो गई। इससे गु्स्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो लोगों ने पथराव कर दिया। आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे चले बवाल के बाद अफसरों ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया। उधर, फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में केबिल टूटकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के गांव बल्लपुर निवासी शिशुपाल (45) पुत्र प्रभू दयाल कुछ समय से अपनी ससुराल विक्रमपुर में परिवार के साथ रह रहे थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से मजदूरी करने निकले। गांव के प्राथमिक स्कूल के पास 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर उन पर गिर पड़ा। करंट से वह बुरी तरह झुलस गए। गांव के लोगों ने लाठी डंडे से तार अलग कर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने लुहन्ना चौराहे पर शिशुपाल का शव रख जाम लगा दिया। वे मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ने का प्रयास किया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ का गुस्सा देख पुलिस ने पैर पीछे खींच लिए। पथराव से आसपास अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद एसडीएम सुभाष चंद्र व सीओ विकास जायसवाल बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को मुआवजे का भरोसा देकर शांत कराया। मृतक के पुत्र अक्षय ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दूसरी ओर फ्रेंड्स कालोनी के मोहल्ला अड्डा पाय निवासी भगवान दास कुशवाहा (30) पुत्र राज कुमार सोमवार शाम घर से दुकान पर काम करने जा रहे थे कि अचानक केबिल टूटकर गिरने से उनकी करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

-विक्रमपुर में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से हुआ हादसा 
-पुलिस ने जाम खुलवाने को लाठियां फटकारीं तो ग्रामीणों ने किया पथराव
-दूसरी घटना में फ्रेंड्स कालोनी में केबिल टूटने से युवक की जान गई 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed