{"_id":"60bb1e5d8ebc3e635649010c","slug":"upmrc-md-reached-kanpur-inspected-iit-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएमआरसी के एमडी कानपुर पहुंचे, चुनाव से पहले मेट्रो चलवाने पर जोर, परखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएमआरसी के एमडी कानपुर पहुंचे, चुनाव से पहले मेट्रो चलवाने पर जोर, परखीं तैयारियां
Sat, 05 Jun 2021 12:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:20 PM IST
सार
शासन की प्राथमिकता में शामिल प्रथम कॉरिडोर के आईआईटी से मोतीझील स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल 30 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए पहली ट्रेन सितंबर और दूसरी अक्तूबर में आएगी।
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे यूपीएमआरसी के एमडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव शनिवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने आईआईटी मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। चुनाव से पहले मेट्रो चलवाने पर जोर देते हुए प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा कि आईआईटी से कल्याणपुर स्टेशन तक निर्माणाधीन मेट्रो ट्रैक का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। इसके बाद वह सीएसए के साग-भाजी केंद्र स्थित मेट्रो के रिसीविंग सब स्टेशन और वहां से डिपो पहुंचे।
बताया कि शासन की प्राथमिकता में शामिल प्रथम कॉरिडोर के आईआईटी से मोतीझील स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल 30 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए पहली ट्रेन सितंबर और दूसरी अक्तूबर में आएगी। लगभग नौ किलोमीटर लंबे इस सेक्शन में पहले चरण में आठ ट्रेनों का संचालन होगा। शहरवासी विधानसभा चुनाव से पहले जनवरी-2022 से मेट्रो का सफर कर सकेंगे।
पहले कॉरिडोर पर सबसे अधिक 29 मेट्रो
मेट्रो के कॉरिडोर एक और दो के लिए कुल 39 ट्रेनों की जरूरत है। इनमें से कॉरिडोर एक पर 29 और दो पर 10 ट्रेनों के संचालन की योजना है। लेकिन, आईआईटी से मोतीझील तक नौ किलोमीटर के प्राथमिकता सेक्शन के लिए कुल आठ ट्रेनों की जरूरत है। सभी ट्रेनें दिसंबर के मध्य तक कानपुर पहुंच जाएंगी।