फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UPCA deposits 30 lakh for UP T20.

Kanpur News: यूपी टी-20 के लिए यूपीसीए ने जमा किए 30 लाख

Thu, 20 Aug 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
UPCA deposits 30 lakh for UP T20.
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में ग्रीनपार्क में होने वाले 12 मुकाबलों के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने आयोजन के लिए खेल विभाग को 30 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। वहीं मुकाबलों के टिकट अगले दो-तीन दिनों में बिक्री के लिए जारी हो जाएंगे। टिकटों की कीमत 100 से 500 रुपये के बीच रहेगी।
विज्ञापन


यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 12 मैचों के लिए प्रति मैच 2.50 लाख रुपये के हिसाब से कुल 30 लाख रुपये खेल विभाग को दिए जा चुके हैं। ग्रीनपार्क में पहला मुकाबला 28 अगस्त को काशी रुद्रास और नोएडा सुपर किंग्स के बीच होगा, जबकि छह सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन


मैच से पहले यूपी टी-20 लीग की ट्रॉफी को शहर के स्कूलों और अन्य जगहों पर ले जाया जाएगा। सभी टीमों के खिलाड़ी और सदस्य भी मौजूद रहेंगे। टिकट डिस्ट्रिक एप के साथ-साथ विभिन्न आउटलेट से बांटे जाएंगे। आउटलेट की सूची जल्द घोषित की जाएगी। 28 अगस्त को होने वाले उद्घाटन मुकाबले के दौरान ग्रीनपार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छह सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में भी रंगारंग कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed