{"_id":"611de1e38ebc3e79bf57bf36","slug":"up-worker-s-body-found-hanging-on-a-tree-in-hardoi-brother-his-wife-and-son-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव, भाई उसकी पत्नी और पुत्र पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव, भाई उसकी पत्नी और पुत्र पर हत्या का आरोप
Thu, 19 Aug 2021 10:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:19 AM IST
सार
आरोप है कि भोगनाथ ने अपनी पत्नी और पुत्र के साथ मिलकर बुधवार रात भगवानदीन की पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम कोइलाई निवासी भगवानदीन राजपूत (50) का शव बुधवार देर रात गांव में ही स्थित एक विवादित भूमि पर लगे पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। मृतक मजदूरी करता था।
पत्नी सुनीता का आरोप है कि उक्त भूमि को लेकर भगवानदीन का विवाद अपने सगे भाई भोगनाथ से चल रहा था। आरोप है कि भोगनाथ ने अपनी पत्नी और पुत्र के साथ मिलकर बुधवार रात भगवानदीन की पिटाई कर दी।
पिटाई करने के बाद उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। घटना की जानकारी पर गुरुवार तड़के सीओ बिलग्राम विशाल यादव, सांडी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक नमूने जुटाए हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । गले व कुछ अन्य स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं।