फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP: Woman strangled to death in Hardoi, dead body found on bed, blood drained from nose and mouth

यूपी: महिला की गला दबाकर हत्या, चारपाई पर इस हालत में मिला शव

Thu, 03 Dec 2020 04:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Dec 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
UP: Woman strangled to death in Hardoi, dead body found on bed, blood drained from nose and mouth
घटनास्थल पर मृतका की पुत्री से जानकारी लेते एसपी अनुराग वत्स - फोटो : amar ujala
हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मलकापुर में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या करदी गई। शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर एसपी अनुराग वत्स फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मलकापुर निवासी राबिया (60) पत्नी जाकिर अपनी पुत्री शबीना (18) के साथ रहती थी। उसका इकलौता पुत्र सुल्ताना शाहजहांपुर में अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि एक अन्य पुत्री रबीना की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


राबिया और शबीना अलग अलग घरों में रोजमर्रा का कार्य (झाड़ू, पोंछा, बर्तन धुलना आदि) करती थीं। गुरुवार को सुबह लगभग दस बजे राबिया का शव  घर में ही चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ शुरू की, लेकिन कोई बहुत अहम सुराग नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर एसपी अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह को घटना का खुलासा जल्द कराने के निर्देश दिए। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच आवश्यक नमूने जुटाए। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि गला दबाकर राबिया की हत्या की गई है। पूरे मामले की जांच हो रही है और जल्द ही प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।

दुपट्टे से दबाया गया गला, नाक और मुंह से निकला खून
सूत्रों के मुताबिक दुपट्टे से राबिया का गला घोंट कर हत्या की गई है। मौके पर दुपट्टा नहीं मिला था, लेकिन जब पुलिस ने पूरे परिसर की तलाश ली तो शव से कुछ दूरी पर दुपट्टा पड़ा मिला। दुपट्टे में खून भी लगा हुआ था। राबिया के नाक और मुंह से भी खून निकल रहा था।

पुलिस अलग अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस महकमे से जुड़े सूत्र यह भी बताते हैं कि राबिया का कई वर्ष पहले अपने पति से अलगाव हो गया था और इसकी वजह से वह शाहजहांपुर से शाहबाद आकर रहने लगी थी। यहीं जैसे तैसे अपना और अपनी बेटी का भरण पोषण करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed