फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP: woman committed suicide in auraiya

Auraiya: बच्चों को स्कूल भेज महिला फंदे पर झूली, घर पर अकेली थी मृतका, पति व मां गए थे मजदूरी करने

Mon, 20 Feb 2023 05:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Feb 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
UP: woman committed suicide in auraiya
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले में फफूंद कस्बे के भराव मोहल्ले में महिला ने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद फांसी लगा ली। घटना के वक्त पति व मां मजदूरी करने गए थे। किसी काम से दोपहर में पति लौटा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका देख अवाक रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन


कानपुर देहात के पिंडार्थू निवासी प्रमोद की शादी 20 वर्ष पहले फफूंद कस्बे के मोहल्ला भराव निवासी रामशंकर की बेटी रीना (40) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मृतका अपने पति को साथ लेकर मायके में रह रही थी। सोमवार दोपहर रीना का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। पति प्रमोद ने बताया कि वह व उसकी सास खेतों पर काम करने के लिए चले गए थे।
विज्ञापन


बच्चे व पत्नी को वह घर पर छोड़ गया था। 10 बजे के करीब वह किसी काम से घर आया तो बरामदे की छत के कुंडे में साड़ी के सहारे पत्नी का शव लटका देखा। शोर मचाने पर पड़ोसी भी आ पहुंचे। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed