फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, The heat broke the record in winter, now it will be cold till February

UP Weather: सर्दी में तोड़ा गर्मी ने रिकॉर्ड, विशेषज्ञ बोले- जलवायु परिवर्तन का असर, अब फरवरी तक पड़ेगी सर्दी

Wed, 14 Dec 2022 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 14 Dec 2022 09:35 AM IST
सार

10 वर्षों में पहली बार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में 27 और 13 डिग्री तापमान पहुंचा है। पिछले पांच दिनों में पांच डिग्री न्यूनतम तापमान बढ़ा है। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार,यह जलवायु परिवर्तन का असर है।

विज्ञापन
UP Weather Update, The heat broke the record in winter, now it will be cold till February
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार सर्दी में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ डाला है। पिछले 10 वर्षों में पहली बार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 13 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। दोपहर 12 बजे कड़ी धूप की तपिश से लोग गर्मी का अहसास कर रहे हैं। धूप सेंकने के बजाय लोग छांव खोजने लग रहे हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का सीजन आगे खिसकने के आसार हैं। जाड़े का मौसम पूरी फरवरी तक जा सकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से शुष्क मौसम बन रहा है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से पांच डिग्री न्यूनतम तापमान बढ़ चुका है। नौ दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री आ गया था, हालांकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर के मौसम में चलने वाली ठंडी हवाएं इस बार भी चल रही हैं। पिछले तीन दिनों से हवा की रफ्तार में लगातार बढ़ोतरी होने के बावजूद ठंड पर असर नहीं पड़ रहा है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 4.1 किमी प्रति घंटा रही।

पिछले पांच दिनों का न्यूनतम तापमान
09 दिसंबर                 8.6
10 दिसंबर                 09
11 दिसंबर                 09
12 दिसंबर                11.2
13 दिसंबर                13.8

दिसंबर माह में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री तक पारा सामान्य माना जाता है, लेकिन इस बार स्थिति असामान्य सी हो रही है। इसके पीछे जलवायु परिवर्तन ही वजह बन रही है। जलवायु परिवर्तन उस स्थिति में होता है जब किसी भी क्षेत्र में जमीन से उठने वाली उष्मा की मात्रा सामान्य से अधिक बढ़ जाती है। यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है।  -डॉ. एसएन पांडेय मौसम विभाग प्रमुख सीएसए

फसलों के उत्पादन पर असर
मौसम में आए इस तरह के बदलाव की वजह इस सीजन की फसलों पर असर पड़ेगा। इससे फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा। मौसम विभाग के अनुसार उच्च तापमान, अनियमित वर्षा, बाढ़, अकाल, चक्रवात में बढ़ोतरी, कृषि जैव विविधता के लिए भी संकट पैदा कर रहा है।

डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार उच्च तापमान वर्तमान वानस्पतिक वृद्धि फसलों ,सब्जियों की पैदावार को भी प्रभावित करता है। अत्यधिक गर्मी पौधे की जड़ के विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, जो सामूहिक रूप से उपज को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed