फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, Summer Trailer, Day temperature reached 25 degree, drizzle is also possible

UP Weather Update: गर्मी का ट्रेलर! 25 डिग्री पहुंच गया दिन का तापमान, मौसम विज्ञानी बोले- बूंदाबांदी भी संभव

Wed, 25 Jan 2023 12:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Jan 2023 12:23 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित अन्य जिलों में धूप ने सख्त तेवर दिखाए। ऐसे में लोगों को आने वाली गर्मी का ट्रेलर देखने को मिला। बता दें कि दिन का तापमान चार डिग्री बढ़कर 25 डिग्री पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री का इजाफा हुआ।

विज्ञापन
UP Weather Update, Summer Trailer, Day temperature reached 25 degree, drizzle is also possible
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में इस साल ठंड के मौसम में पहली बार धूप ने अपने कड़े तेवर दिखाए। सुबह से ही कड़ी धूप के चलते दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस महीने का सर्वाधिक तापमान रहा।

विज्ञापन

इससे पहले 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर 10.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन

अगर बात अधिकतम तापमान की करें तो वह भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों के बीच मौसम में कई तरह के बदलाव देखे गए हैं। ये आने वाले दिनों में भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले भूमध्य सागर में चक्रवात उठने से बादल बने उसके बाद बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं ने चक्रवात के असर को कम कर दिया। जिससे दिन में अच्छी धूप खिली और तापमान में भी इजाफा हो गया। इस तरह का सिलसिला अगले चार दिनों तक रहेगा।

इस बीच शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी संभव है। इस बीच हवा की रफ्तार 2.6 किमी प्रति घंटा और हवा में अधिकतम नमी 95 प्रतिशत रही। बता दें कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि बदलता मौसम कई बीमारियां दे सकता है।

बारिश बंद होने के बाद फिर बढ़ा प्रदूषण
वहीं,  बारिश का असर कम होने के साथ ही शहर में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को नेहरूनगर से लेकर आईआईटी तक प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा। नेहरूनगर में जहां धूल भरे कणों की मात्रा (पीएम 2.5) 332 तक पहुंच गई जबकि जहरीली नाइट्रोजन डाय ऑक्साइड भी 402 तक दर्ज किया गया।

वहीं, आईआईटी में पीएम 2.5 का स्तर 342, किदवईनगर में 312 और कल्याणपुर में 246 तक पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि तापमान में गिरावट होने पर प्रदूषण के स्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश की वजह से सोमवार को प्रदूषण के स्तर में खासी कमी आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed