फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update,  Rain and wind yet the temperature rises, the Meteorological Department issued a warning

UP Weather Update: मौसम में बड़ा फेरबदल! बारिश और हवा...फिर भी चढ़ा पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Fri, 27 Jan 2023 10:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Jan 2023 10:08 PM IST
सार

पिछले पांच वर्षों में जनवरी के पहले सप्ताह में बारिश होती रही है। इस बार आखिरी सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। मौसम विज्ञानी इसे जलवायु परिवर्तन का असर बता रहे हैं।

विज्ञापन
UP Weather Update,  Rain and wind yet the temperature rises, the Meteorological Department issued a warning
कानपुर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पिछले पांच वर्ष बाद जनवरी में ऐसा मौसम आया है, जब बारिश और तेज हवा के बावजूद ठंड कम और पारा एकदम से बढ़ गया। इस वर्ष जनवरी में अब तक दो बार अधिकतम तापमान पिछले पांच वर्षों की अपेक्षा सर्र्वाधिक रिकार्ड किया गया है।

विज्ञापन

इसमें 13 जनवरी को 24.5 और जबकि 24 जनवरी को 25 डिग्री था अधिकतम पारा। पिछले पांच वर्षों में अधिकतम पारा 20 से 23 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सूर्य के उत्तरायण होने के बाद बादल मैदानी क्षेत्रों के बजाय जम्मू कश्मीर या इसके आसपास के क्षेत्रों में चले जाते हैं।
विज्ञापन

हालांकि इस बार उल्टा हो रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पिछले पांच वर्ष की बात की जाए, तो जनवरी के पहले सप्ताह और कभी-कभार दूसरे सप्ताह के बीच बारिश होती रही है। उसके बाद ठंड में तेजी आ जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार इस महीने के शुरू में ठंड, तो पड़ी लेकिन बारिश का सिलसिला टूट गया, बारिश जनवरी के आखिरी सप्ताह में आ गई, लेकिन ठंडक गायब हो गई है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय का कहना है कि यह बदलाव जलवायु परिवर्तन की वजह से हो रहा है।

सात किमी की रफ्तार से चली हवा
सुबह बादल उसके बाद धूप शाम को फिर बादलों से शहर घिरा रहा। इस बीच हवा सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इसकी वजह से दिन के पारे में 2.2 डिग्री और रात के तापमान में .4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम पारा 20.8 और न्यूनतम 12.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार इसी तरह का मौसम अगले तीन दिनों तक रह सकता है। 30 जनवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। यही नहीं, इस तरह का मौसम लोगों के स्वास्थ्य और फसलों के लिए नुकसानदेह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed