फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update: pre-monsoon, Meteorological Department prediction

UP Weather Update: यूपी के कई शहरों में प्री मानसूनी बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Mon, 23 May 2022 09:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 May 2022 09:03 AM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिनों से सुबह-शाम घने बादल और तेज हवाओं के चलने से मौसमी गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसे में संभावना है कि अगले कुछ दिनों तक प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी।

विज्ञापन
UP Weather Update: pre-monsoon, Meteorological Department prediction
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में पिछले तीन महीने से लगातार चल रही भीषण गर्मी से अब राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 23 मई की शाम से प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। यह बारिश कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ हो सकती है।
विज्ञापन


इस बीच रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 40.4 और न्यूनतम तीन डिग्री कम होकर 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिनों से सुबह-शाम घने बादल और तेज हवाओं के चलने से मौसमी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


ऐसे में संभावना है कि अगले कुछ दिनों तक प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक जा रहा है। इसी तरह बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नम हवाएं भी आ रही हैं। यह सभी सिस्टम प्री मानसून की बारिश कराने के लिए बेहतर स्थितियां बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed