फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Update, Mercury will reach 40 in March, difference between day and night temperature increased

UP Weather Update: बदला है मौसम का मिजाज! मार्च में ही 40 पहुंचेगा पारा, रात-दिन के तापमान में आ गया है अंतर

Sun, 05 Feb 2023 11:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Feb 2023 11:01 PM IST
सार

मौसम में पिछले मार्च से शुरू हुए बदलाव ने तेजी पकड़ी है।  रात-दिन के तापमान में इस वर्ष के शुरुआत में ही 20 से 23 डिग्री का अंतर आ गया है। यह फसलों के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है।

विज्ञापन
UP Weather Update, Mercury will reach 40 in March, difference between day and night temperature increased
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले वर्ष मार्च से आया मौसम में बदलाव इस वर्ष अभी से जोर पकड़ने लगा है। जलवायु परिवर्तन को लेकर कृषि मौसम वैज्ञानिकों की ओर से किए गए अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन के असर से इस बार मार्च में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

विज्ञापन

ऐसे में इस सीजन की फसलें (गेहूं) फोर्स मेच्योरिटी (समय से पहले पक जाना) का शिकार हो सकती हैं। इससे फसलों का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। अध्ययन के अनुसार पृथ्वी के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी इसकी प्रमुख वजह है।
विज्ञापन

सीएसए विश्वविद्यालय ने मौसम के बदलते चक्र को लेकर जो अध्ययन किया है। उसके अनुसार पिछले पांच दशक के इतिहास में मौसम में इतना उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। बदलाव का सबसे ज्यादा असर दिन और रात के तापमान में आने वाला अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन-रात के तापमान में बढ़ा है अंतर
फसलों के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार सामान्य निर्धारित मात्रा के अनुसार दिन और रात के तापमान में 10 से 12 डिग्री का अंतर रखा गया है। पिछले मार्च से लेकर अभी तक यह अंतर 20 से 23 डिग्री तक आ गया है।

आशंका है कि यह अंतर अभी और बढ़ सकता है। डॉ. पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष मार्च में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से ज्यादा हो गया था। इस बार इसके 40 डिग्री सेल्सियस पार करने के आसार दिख रहे हैं। इसलिए लोगों को सावधानियां बरतनी होंगी।

पहली बार इस सीजन में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का अध्ययन किया जा रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव असमय गर्मी-सर्दी और बारिश के ट्रेंड ने भविष्य में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। इसका सीधा असर किसानों पर भी पड़ रहा है। वैज्ञानिकों को माने तो ऐसे मौसम से फसलों की लागत लगातार बढ़ती जा रही है।  -डॉ. एसएन पांडेय, मौसम व कृषि विशेषज्ञ सीएसए

बदला है मौसम का मिजाज
मौसम का मिजाज (पैटर्न चेंज) बदल रहा है..यानी गर्मी, सर्दी और बारिश अपने सीजन में कम तो नहीं हो रही, लेकिन इसका समय जरूर कम हो गया है। कहने का मतलब है कि जो बारिश सर्दी और गर्मी चार महीने में हुआ करती थी। अब वो एक महीने में ही हो रही है। सर्दी, गर्मी और बारिश के दिन आगे, पीछे खिसकते जा रहे हैं।

मौसम परिवर्तन से किसानों को हो रहा नुकसान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पिछले एक दशक में मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ ऋतु के बदलने का भी ट्रेंड भी देखा गया है। बताया कि ऋतु का समय पर न आकर या तो पहले आ रही है या बाद में या फिर आ ही नहीं रही है। वर्ष 2022-23 के सीजन में समय से बारिश नहीं हुई, लेकिन बाद में सामान्य से अधिक बारिश हो गई।

इससे किसानों को जबरदस्त नुकसान हुआ। समय से बारिश पूरी न होने के कारण किसानों को नुकसान हुआ पर इसकी भरपाई नहीं हो सकी, क्योंकि बाद में अधिक बारिश हो गई। इसी तरह गर्मी में जब तापमान पीक पर होना चाहिए था, तब न होकर पहले और बाद में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed