फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Weather Forecast Update, After two days the temperature will drop, effect of cold wave and fog will also increase

Weather Update: दो दिन बाद आसमान साफ होते ही बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट, शीत लहर और कोहरे का असर भी होगा तेज

Tue, 07 Dec 2021 01:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Dec 2021 01:15 PM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी से एक पश्चिमी विक्षोभ का बनना शुरू हुआ है, लेकिन वह अभी काफी कमजोर है। इस वजह से दिन में धूप निकलेगी, लेकिन कोहरे और शीत लहर की वजह से ठंडक भी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
UP Weather Forecast Update, After two days the temperature will drop, effect of cold wave and fog will also increase
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में पिछले दो दिनों से बादलों वाली धूप की वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद आसमान पूरी तरह से साफ होने पर दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही शीत लहर और कोहरे का असर भी तेज होगा। इस बीच सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी से एक पश्चिमी विक्षोभ का बनना शुरू हुआ है, लेकिन वह अभी काफी कमजोर है। इस वजह से दिन में धूप निकलेगी, लेकिन कोहरे और शीत लहर की वजह से ठंडक भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर के पहले दिन से प्रदूषण में सुधार
दिसंबर के पहले दिन से ही प्रदूषण में सुधार है। प्रदूषण मापक मीटरों में नवंबर में एक्यूआई की स्थिति सभी क्षेत्रों में 300 के आसपास रही, लेकिन इस महीने में शुरू से ही नेहरू नगर (214 एक्यूआई) के अलावा बाकी जगह एक्यूआई 200 से नीचे है। किदवईनगर में 187 एक्यूआई और एनएसआई कल्याणपुर 197 एक्यूआई रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed