फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Video of Congress candidate sharing money during public relations in Ghatampur by-election goes viral

यूपी: घाटमपुर उपचुनाव में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के रुपये बांटने का वीडियो वायरल, एनसीआर दर्ज

Wed, 28 Oct 2020 09:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
UP: Video of Congress candidate sharing money during public relations in Ghatampur by-election goes viral
नोट थमाते कांग्रेस प्रत्याशी - फोटो : amar ujala
कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का सियासी पारा अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुका है। वोटरों को अपने पाले में करने का हर जोड़तोड़ में पार्टियां लगी हैं। इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी के जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीण को रूपए देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में घाटमपुर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसमें कांग्रेस प्रत्याशी नोट के बदले वोट मांग रहे हैं। जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस अलाकमान ने सरकारी नौकरी से त्याग पत्र देकर चिकित्सक से नेता बने डाॅ. कृपाशंकर संखवार पर घाटमपुर उपचुनाव में दांव लगाया है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर कांग्रेस प्रत्याशी के जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीण को नोट देने का वीडिया सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जेब में हाथ डालकर नोट निकालते हुए दिख रहे हैं। उनसे नोट लेकर दूसरा युवक ग्रामीण को नोट थमाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो जनसंपर्क के दौरान किसी गांव का बताया जा रहा है।  वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं। एसडीएम अरूण कुमार ने बताया कि एक वीडियो उन तक पहुंचा है। नोटिस जारी किया गया है। मजिस्ट्रेट को भेजकर सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जेब से विजटिंग कार्ड निकालकर ग्रामीण को दिया गया था। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पूर्ण पालन किया जा रहा है। यह दुष्प्रचार विपक्ष की साजिश है।
डाॅ. कृपाशंकर संखवार, कांग्रेस प्रत्याशी

चुनाव संचालन समिति की बैठक में वीडियो देखने के बाद चुनाव आयोग से शिकायत संबंधी निर्णय पर विचार किया जाएगा।
कृष्ण मुरारी शुक्ला, जिलाध्यक्ष ग्रामीण, भाजपा


नोट: अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed