{"_id":"5f731c262862f63a12118d0a","slug":"up-video-of-beating-of-scheduled-caste-shopkeeper-woman-in-hamirpur-kotwali-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हमीरपुर कोतवाली में अनुसूचित जाति की दुकानदार महिला की पिटाई का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हमीरपुर कोतवाली में अनुसूचित जाति की दुकानदार महिला की पिटाई का वीडियो वायरल
Tue, 29 Sep 2020 05:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 29 Sep 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
महिला को पीटने का वीडियो वायरल
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर शहर कोतवाली के अंदर अनुसूचित जाति की महिला को लात मारते कोतवाल का वाडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में वायरल होने से पुलिस महकमे में खलभली मच गई। इस वीडियो को लेकर पुलिस पर लोग प्रश्न चिंह लगा रहे हैं। वायरल वीडियो का एसपी ने संज्ञान लेते हुए कहा कि यह वीडियो पुराना प्रतीत होता है।
उन्होंने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी हैं। अनुसूचित जाति की महिला शहर में कोतवाली के निकट आंबेडकर नगर मोहल्ले में सब्जी सहित अन्य वस्तुओं की सड़क किनारे टट्टर लगाकर दुकान किए है। महिला के साथ कोतवाल द्वारा की गई पिटाई का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के समय लगे दुकानों को बंद करने निर्देश थे। सब्जी, दूूध, ब्रेड व अन्य वस्तुओं को ठिलिया से फेरी लगाकर बिक्री कराई जा रही थी। इस महिला की दुकान कोतवाली से महज पचास मीटर की दूरी पर स्थित है। लेकिन उस पर गुपचुप तरीके से दुकान खोलकर बिक्री करने का आरोप है।
विज्ञापन
उसी दौरान कोतवाल श्यामप्रताप पटेल महिला को पकड़कर कोतवाली ले गए। जहां वीडियो में कोतवाली के अंदर महिला व उसका नाबालिग बेटा गिड़गिड़ाते दिख रहा है। लेकिन कोतवाल महिला पर लात मारते दिख रहे हैं। इस मामले में महिला की दुकान जानकारी की गई तो वह नहीं मिली उसका बेटा जरूर मिला।
फिलहाल बेटे ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। मारपीट का यह वीडियो पिछले अप्रैल माह का बताया जा रहा है। मंगलवार को जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। तो लोग पुलिस पर उंगली उठाते दिखे। लोगों ने कहा कि एक ओर महिलाओं के साथ सम्मान से पेश होने के निर्देश हैं वहीं पुलिस महिलाओं पर अपना गुस्सा उतार रही है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने नरेंद्र कुमार सिंह ने संज्ञान लिया। उन्होंने सीओ सदर अनुराग सिंह को प्रकरण की जांच सौपी है। एसपी ने कहा कि यह वीडियो मौजूदा समय का नहीं है। कहा कि जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों की मानें तो कोतवाली में तैनात एक सिपाही द्वारा पिटाई का वीडियो बनाया गया। जिसे मंगलवार को वायरल कर दिया।