{"_id":"68696254746674e755025319","slug":"up-trader-s-cheque-stolen-from-kanpur-bank-and-cashed-in-jammu-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कानपुर के बैंक से व्यापारी का चेक चोरी कर जम्मू में कराया कैश, CCTV में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कानपुर के बैंक से व्यापारी का चेक चोरी कर जम्मू में कराया कैश, CCTV में कैद हुई वारदात
Sat, 05 Jul 2025 11:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:07 PM IST
सार
Kanpur News: पंजाब नेशनल बैंक की हालसी रोड शाखा से व्यापारी का चेक चोरी कर युवक ने जम्मू में कैश कराया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब नेशनल बैंक की हालसी रोड शाखा में एक व्यापारी ने बेटे के खाते में एक लाख रुपये जमा करने के लिए चेक लगाया। शाखा से चोरी हुआ चेक जम्मू में सेंट्रल बैंक से कैश हो गया। खाते से रकम निकलने का मैसेज आने पर जब व्यापारी ने खोजबीन की तो मामले का खुलासा हुआ। पीएनबी में शिकायत के बाद सीसीटीवी चेक किए गए तो संदिग्ध व्यक्ति चेक बॉक्स से चेक निकलाता दिख गया। अब बैंक प्रबंधन उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा है।
चकेरी के गांधी ग्राम निवासी पंकज गुप्ता की हटिया लोहा बाजार में शरद आयरन स्टोर नाम से फर्म है। हालसी रोड शाखा में उनका चालू खाता है। उनके बेटे पारस गुप्ता ने शाखा में 4 जुलाई को नेफ्ट ट्रांसफर के लिए चेक लगाया था। ये रकम पारस के खाते में आनी थी। रकम उसके खाते में आने की बजाय किसी और खाते में ट्रांसफर हो गई। पंकज के मोबाइल नंबर पर जब किसी मोहित अरोड़ा के सेंट्रल बैंक की जम्मू सिटी शाखा के खाते में रकम ट्रांसफर होने का मैसेज आया तो वह बैंक पहुंचे। जानकारी पर बैंक मैनेजर फैज अहमद ने सेंट्रल बैंक में बात कर भुगतान को स्टॉप कराया लेकिन आगे कार्रवाई करने में टालमटोल शुरू कर दिया। हालांकि पारस के बुलावे पर जुटे व्यापारियों ने जब मैनेजर के खिलाफ ही एफआईआर कराने की चेतावनी दी तो वह हरकत में आए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो एक संदिग्ध व्यक्ति बॉक्स से चेक निकालता दिख गया। बैंक मैनेजर ने बताया कि सर्किल हेड को तहरीर ई-मेल कर दी गई है। वहां से मंजूरी मिलते ही थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

चेक में की गई छेड़छाड़, नाम भी बदला
पारस ने बताया कि उसने बैंक की टोकरी में चेक डाला था। मोहित अरोड़ा के बैंक खाते में रकम जाने के लिए चेक के पीछे लिखा गया। खाता नंबर, आईएफएससी कोड के साथ दो मोबाइल नंबर डाले गए थे जो उनके नही हैं। हस्ताक्षर में पंकज लिखा था जो दूसरे पेन से लिखा गया।
मशीन की बजाय टोकरी में डलवाए चेक
नियमानुसार चेक डिपॉजिट मशीन में ही चेक जमा होने चाहिए। हालांकि हालसी रोड शाखा में टोकरी में चेक डलवाए जा रहे थे। चेक में बैंक की मुहर भी नहीं लगी थी। व्यापारियों ने जब इस पर मुहर न लगा होना बताया तो बैंक मैनेजर ने कहा कि स्टाफ भूल गया होगा। इस चेक को छोड़कर अन्य में मुहर लगी होने पर व्यापारियों ने सवाल भी उठाए। व्यापारियों का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया।
व्यापारी अड़े तो सक्रिय हुआ बैंक
पारस के मुताबिक जब पैसे निकलने पर बैंक मैनेजर ने आनाकानी की तो उन्होंने लोहा व्यापार समिति के अध्यक्ष अतुल द्विवेदी को बुला लिया। मैनेजर जब तहरीर देने में आनाकानी करने लगे तो व्यापारियों ने उनके खिलाफ ही तहरीर देने की धमकी दी। इसपर मैनेजर ने उच्चाधिकारियों से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने मांग की कि बैंक की चूक की वजह से ही एक अनजान व्यक्ति परिसर से चेक चोरी कर ले गया।