{"_id":"691b8f61d68fb6dc44029eb7","slug":"up-took-a-367-run-lead-chandigarh-lost-five-wickets-for-89-runs-in-the-second-innings-kanpur-news-c-362-1-ka11003-135536-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपी ने ली 367 रन की बढ़त, दूसरी पारी में चंडीगढ़ ने 89 रन पर गंवाए पांच विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपी ने ली 367 रन की बढ़त, दूसरी पारी में चंडीगढ़ ने 89 रन पर गंवाए पांच विकेट
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी के चार दिवसीय मैच में उत्तर प्रदेश ने दूसरे दिन शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यूपी ने पहली पारी 431 रन पर समाप्त की और चंडीगढ़ पर 367 रन की बढ़त हासिल कर ली।
वहीं चंडीगढ़ की दूसरी पारी लड़खड़ा गई और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम पांच विकेट पर 89 रन ही बना सकी। वह अभी भी यूपी से 278 रन पीछे है।
सहारनपुर स्थित सॉलिटेयर मैदान पर दूसरे दिन यूपी ने अपने पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 257 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम की ओर से अनमोल ने 100 रन बनाए जबकि अयान अकरम ने 57 और कार्तिकेय सिंह ने 58 रन का योगदान दिया।
इसके बाद यूपी की टीम ने 112.3 ओवर में 431 रन पर पारी समाप्त की। वहीं दूसरी पारी में भी चंडीगढ़ की शुरुआत निराशाजनक रही। 37 ओवर में बलराज 10 रन, रूपेश 18, अभिमन्यु 23, मारकंडे एक और सार्थक कमल 12 रन बनाकर विकेट खो बैठे।
विज्ञापन
खेल समाप्त होने तक ईस्ट सलारिया 13 और आदित्य शून्य रन पर मैदान पर टिके थे। यूपी की ओर से यश पंवार ने तीन, आदित्य और रवि सैनी ने 1-1 विकेट हासिल किया।