{"_id":"6708235980cfbf931300cbc3","slug":"up-threatened-to-kill-a-teacher-by-posing-as-former-cbi-director-and-terrorist-fir-registered-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व सीबीआई निदेशक और आतंकी बनकर शिक्षक को दी गोलियों से भून डालने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व सीबीआई निदेशक और आतंकी बनकर शिक्षक को दी गोलियों से भून डालने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 11 Oct 2024 12:28 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:28 AM IST
सार
Kanpur News: शिक्षक को गोलियों से भून डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामला काकादेव थानाक्षेत्र का है। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
कॉल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
विस्तार
साइबर अपराधियों ने सीबीआई के पूर्व निदेशक और आतंकवादी बनकर एक शिक्षक को फोन कर 1.16 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये न देने पर उसे और पूरे परिवार को गोलियों से भून डालने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित शिक्षक ने काकादेव थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शास्त्रीनगर निवासी शिक्षक सुधांशु मिश्रा के पास 15 सितंबर की रात दस बजे मुबारिक खान और फर्जी पूर्व सीबीआई डायरेक्टर राकेश अस्थाना के नाम के फोन नंबर से व्हाटसएप कॉल आया। मुबारिक खान ने खुद को आतंकवादी संगठन का सदस्य बताकर 10 लाख रुपये की मांग की। न देने पर नग्न वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने और पूरे परिवार को गोली मार देने की धमकी दी। सुधांशु ने जब रुपये देने से इंकार किया तो साइबर अपराधियों ने फर्जी वीडियो उनके एक रिश्तेदार को भेज दिया।

Trending Videos
बदनामी के डर से उन्होंने साइबर ठगों के बताए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर 27 सितंबर को पुलिस वर्दीधारी की फोटो लगाए नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और ठग ने खुद को पूर्व सीबीआई निदेशक बताकर समझौते के नाम पर रकम वसूल ली हालांकि इसके बाद उन्होंने जब अपने परिचित अधिवक्ता को सूचना दी तो ठगी का पता चला। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।