{"_id":"5f2ce6a16676af4449194c4d","slug":"up-thieves-clear-hands-worth-one-crore-diamond-jewels-and-cash-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर 35 लाख की चोरी, पड़ोसियों की छत से आए चोर जेवर, कैश व सामान समेट ले गए, सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के घर 35 लाख की चोरी, पड़ोसियों की छत से आए चोर जेवर, कैश व सामान समेट ले गए, सीसीटीवी कैमरे में कैद
Fri, 07 Aug 2020 11:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर में ब्रह्मावर्त बैंक के सामने कारोबारी श्याम नारायण तिवारी के घर से गुरुवार देर रात चोर नकदी समेत 35 लाख रुपये का माल समेट ले गए। शुक्रवार को पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जांच की। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। दो शातिर मुंह में रूमाल बांधे हाफ पैंट और टी शर्ट में दिखाई दिए।
विज्ञापन
कारोबारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी है। बुधवार देर रात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास तीन में एसएएफ कर्मी सनिल कुमार मिश्रा के घर से चोर कैश समेत करीब 22 लाख का सामान समेट ले गए थे। एमआईजी रतनलाल निवासी कारोबारी श्याम नारायण के मकान के निचले हिस्से में अतुलित स्वीट हाउस एंड मिल्क डेयरी के नाम से दुकान हैं।
विज्ञापन
उनके चार बेटों में शोभित, सौरभ स्वीट हाउस जबकि सचिन व गौरव दादा नगर स्थित दो फैक्ट्रियों को संभालते हैं। डेयरी का काम श्याम नारायण देखते हैं। कारोबारी ने बताया कि बड़े बेटे शोभित का तीन दिन पहले स्वरूप नगर स्थित एक क्लीनिक में पथरी का आपरेशन हुआ था। गुरुवार रात वह सचिन के साथ हास्पिटल में रुक गए थे। घर पर पत्नी स्नेहलता, बहू प्रियंका, नाती अर्जुन और कर्मचारी थे।
विज्ञापन
गुरुवार रात तीनों मकान के प्रथम तल पर बने कमरे और दोनों कर्मी रघुवीर पाल, पूरन त्रिवेदी छत पर सोए थे। तीसरा कर्मी सतेंद्र ग्राउंड फ्लोर में जीने के पास सोया था। शुक्रवार सुबह जागने पर परिजनों के शोर मचाने पर कर्मचारियों ने दरवाजा खोला। दूसरे कमरे में गृहस्थी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले टूटे थे।
कारोबारी के मुताबिक चोर करीब 330 ग्राम वजन के सोने के जेवरात, चार लाख रुपये समेत कीमती सामान समेट ले गए। चोर पड़ोसी डीके बजाज की दीवार फंदकर सचान जी और फिर उनकी छत से कमरे में पहुंचे थे। इसके बाद जीने से उतरकर नीचे दुकान में गए। यहीं पर लगे सीसीटीवी कैमरे से दो शातिरों के फुटेज मिले हैं।
पूर्व कर्मचारी पर जताया शक
कारोबारी ने बताया कि दुकान से कैश चोरी करने पर उन्हें ने एक दिन पहले ही नौबस्ता निवासी एक कर्मचारी को काम से निकल दिया था। आशंका है कि उसी की मुखबिरी से घर में वारदात हुई।