फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: The remaining examinations of CSJMU begin from July 10

यूपी: सीएसजेएमयू की बचीं परीक्षाएं 10 जुलाई से, फाइनल ईयर की बचीं परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी

Fri, 26 Jun 2020 03:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jun 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
UP: The remaining examinations of CSJMU begin from July 10
सीएसजेएमयू - फोटो : गूगल
कानपुर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष की बचीं परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होंगी। परीक्षा का नया शेड्यूल गुरुवार को जारी कर दिया गया। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 10 जुलाई और परास्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होंगी। 
विज्ञापन


लंबे पशोपेश के बाद परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया। बीए, बीएससी, बीकॉम के तृतीय वर्ष और एमएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा 10 जुलाई से शुरू होगी। इसी तरह एमए द्वितीय वर्ष की परीक्षा 24 जुलाई और एमकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा 21 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी।
विज्ञापन


विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि परीक्षा का नया शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभी सिर्फ स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा कराई जा रही हैं। जल्द अन्य वर्षों की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। बता दें फरवरी में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हुईं थीं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से कुछ परीक्षाएं हो पाई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों पालियों में होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं
कक्षा         पाली                         तिथि
बीएससी    7 से 10 बजे तक    10 जुलाई से 6 अगस्त
बीए            11 से 2 बजे तक 10 जुलाई से 11 अगस्त
बीकॉम        3 से 6 बजे तक     10 जुलाई से 20 जुलाई
एमए            3 से 6 बजे तक     24 जुलाई से 8 अगस्त
एमससी        7 से 10 बजे तक     10 जुलाई से 25 जुलाई
एमकॉम        3 से 6 बजे तक         21 जुलाई 4 अगस्त
एमससी कृषि 11 से 2 बजे तक      10 जुलाई से 15 जुलाई
पीजीसीए        11 से 2 बजे तक         31 जुलाई से 8 अगस्त

छात्रों को प्रमोट करने की मांग 
उप्र स्ववित्तपोषित कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने विश्वविद्यालय की कुलपति से छात्रों को प्रमोट करने की मांग की। कहा है कि किसी तरह का खतरा न लेते हुए छात्रों को प्रमोट कर दिया जाए। इससे नया सत्र लेट नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed