{"_id":"5facedc18ebc3e9bf85206b1","slug":"up-the-mist-cover-in-kanpur-breathing-becomes-bad-the-air-becomes-poisonous-with-every-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर में छाई धुंध की चादर, सांस लेना हुआ दुश्वार, हर दिन के साथ जहरीली हो गई हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर में छाई धुंध की चादर, सांस लेना हुआ दुश्वार, हर दिन के साथ जहरीली हो गई हवा
Thu, 12 Nov 2020 01:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में धुंध और प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हवा दिन पर दिन जहरीली होती जा रही है। दिन में धुंध की एक चादर नजर आती है। इसके साथ ही बुधवार को प्रदूषण की मात्रा में सुबह से शाम के बीच कई बार उतार चढ़ाव आया। आधी रात एक बजे एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 348 के बाद सुबह 256 पर और शाम चार बजे 174 पर आ गया।
इसके बाद फिर से इसमें बढ़ोत्तरी शुरू हुई और रात के 9 बजे तक 249 रिकार्ड किया गया। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी शहर के औसत प्रदूषण की मात्रा 349 रही।
बुधवार को प्रदूषण में कमी की वजह दिन में अच्छी धूप रही और आसमान भी लगभग साफ रहा। इसी वजह से स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए प्रदूषण मापक मीटर में भी प्रदूषण में कमी नजर आई।
विज्ञापन
सबसे अधिक भैरोघाट और जाजमऊ क्षेत्र में प्रदूषण की मात्रा 372 और 365 एक्यूआई रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह फिर से बादल होने की संभावना है। ऐसे में प्रदूषण में फिर से इजाफा हो सकता है।

पटाखों निगरानी के लिए सात टीमें
प्रदूषण के मद्देनजर पटाखों पर बंदी की निगरानी को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने दूसरे दिन बुधवार को भी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी एसीएम व सीओ की सात निगरानी टीमें बनाई हैं।
इन अधिकारियों को कोरोना का संक्रमण रोकने की भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि त्योहार को देखते हुए बाजारों में संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी व्यापार मंडलों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। सभी दुकानदारों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रभारी जिलाधिकारी ने बाजारों में एंटीजन टेस्ट कराने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। बैठक में एडीएम सिटी अतुल कुमार, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी सुरेंद्र सिंह के अलावा मॉल एसोसिएशन और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।