फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP T20 League to be held in August, number of teams may be increased this time

Kanpur News: अगस्त में होगी यूपी टी-20 लीग, इस बार बढ़ाई जा सकती हैं टीमें

Sun, 22 Mar 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
UP T20 League to be held in August, number of teams may be increased this time
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) अपनी लोकप्रिय यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की तैयारियों में जुट गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार यह लीग अगस्त माह में दो शहरों में होगी। इस बार प्रतियोगिता को और व्यापक बनाने के लिए टीमों की संख्या छह से बढ़ाकर आठ करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस लीग में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं पूर्व क्रिकेटरों को सम्मानित करने की नई पहल भी की जा रही है। यूपीसीए योजना बना रहा है कि प्रदेश के पुराने खिलाड़ी मैचों के दौरान अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाएं, ताकि उनके योगदान को पहचान मिल सके और नई पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके। अब तक पूर्व खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान लेजेंड्स गैलरी के माध्यम से सम्मान दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार उन्हें सीधे लीग मुकाबलों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर मैच के दौरान मैन ऑफ द मैच, बेस्ट फील्डर सहित अन्य पुरस्कार भी खिलाड़ियों को प्रदान करेंगे। इस पहल से लंबे समय से गुमनामी में रहे कई क्रिकेटरों को भी सुर्खियों में लाने का प्रयास होगा। यूपीसीए फिलहाल ऐसे पूर्व खिलाड़ियों की अंतिम सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित नामों में ओपी कुकरेजा, एनएन संयाल, आरके मरवाह, शरद कुमार, एनएस दत्ता, विजय गुप्ता, एचडी भंडारी, मसूद हलीम, विजय कुमार तिवारी, वीरेंद्र मोदी, रोहित चतुर्वेदी, विजय कुमार मेहता, आरपी भट्टनागर, एमए हाशमी, असद कासिम, वेंकटेश सिंह, नीरू कपूर, डीसी नौटियाल, सैयद हुसैन, सुबोध सक्सेना, अहमद मोहसिन, चमन लाल शर्मा, फरहत अली खान, रामगोपाल शर्मा, प्रोबल पाल, सुहैल अहमद नकवी, आमिर खान, नीतू डेविड, रीता डे और अर्चना देवी समेत कई अन्य नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed