फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP T20 League to be held at Green Park Stadium amidst three-tier security

Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में तीन स्तरीय सुरक्षा के बीच होगा यूपी टी-20 लीग

Fri, 12 Jun 2026 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
UP T20 League to be held at Green Park Stadium amidst three-tier security
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच 14 अगस्त से यूपी टी-20 लीग के मुकाबले होंगे। गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा और लीग के चेयरमैन ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। एंट्री व एग्जिट गेट, पार्किंग, बालकनी, बॉक्स समेत अन्य क्षेत्रों को देखा। अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय मैच की तरह लीग में भी तीन स्तरीय सुरक्षा रखने के निर्देश दिए। चेकिंग प्वाइंट और पार्किंग की व्यवस्था पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन


डॉ. विपिन ताडा ने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और प्रेम मनोहर गुप्ता के साथ स्टेडियम के विभिन्न प्रवेश द्वार, दर्शक दीर्घा और पार्किंग स्थल का निरीक्षण्व कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। स्टेडियम में दर्शकों की आवाजाही, वाहन पार्किंग, वीवीआईपी आवागमन और खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर की व्यवस्था पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक और रिजर्व पार्किंग व्यवस्था तैयार रखने की योजना बनी है, जिससे यातायात और पार्किंग प्रबंधन में किसी तरह की दिक्कत न आए।
विज्ञापन


डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एलआईयू, महिला पुलिस और निजी सुरक्षा एजेंसी तैनात रहेगी। डॉ. संजय कपूर ने कहा सभी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय तिवारी, अश्विनी कोहली, सचिव कौशल कुमार, आशीष सचान, तालिब खान, पीएस नेगी, बाटू समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed