{"_id":"6a3c3e3ed59ec2bdd4068391","slug":"up-t20-league-rinku-singh-takes-charge-of-meerut-mavericks-kanpur-news-c-362-1-ka11003-150418-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी-20 लीग : रिंकू सिंह के हाथों में मेरठ मैवेरिक्स की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी-20 लीग : रिंकू सिंह के हाथों में मेरठ मैवेरिक्स की कमान
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र में मेरठ मैवेरिक्स की टीम एक बार फिर स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के नेतृत्व में मैदान पर नजर आएगी। फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। यह आगामी सत्र में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर टीम को ट्रॉफी दिलाने पर में सहयोग करेंगे।
रिटेन किए गए खिलाड़ियों में पिछले सत्र के कप्तान रिंकू सिंह के अलावा स्वास्तिक चिकारा, अक्षय दुबे, रितुराज शर्मा, दिव्यांश जोशी, दिव्यांश राजपूत, रितिक वत्स, कार्तिक त्यागी, विजय कुमार, जीशान अंसारी, यश गर्ग और विशाल चौधरी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी 14 अगस्त से ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू होने वाले यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में मेरठ मैवेरिक्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। फ्रेंचाइजी शेष खिलाड़ियों का चयन ट्रायल और मिनी ऑक्शन के माध्यम से करेगी।
यूपी टी-20 लीग की रिटेंशन नीति के अनुसार प्रत्येक फ्रेंचाइजी को छह से 12 खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति है। गोरखपुर लायंस और मेरठ मैवेरिक्स ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। वहीं कानपुर सुपर स्टार्स, नोएडा सुपर किंग्स, काशी रुद्राश और लखनऊ फाल्कंस की टीमें अपने रिटेंशन पर अंतिम निर्णय लेने में जुटी हैं। सभी छह फ्रेंचाइजी की रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी होने के बाद 15 जुलाई को मिनी ऑक्शन होगा। फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने मंडल में ट्रायल का आयोजन करा रही हैं। यहां से नए खिलाड़ियों को चयन करने का मौका मिलेगा।