{"_id":"685085989427df1c9a02003e","slug":"up-t20-league-30-kpl-players-will-try-their-luck-in-the-auction-kanpur-news-c-362-1-ka11006-125663-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी-20 लीग : नीलामी में किस्मत आजमाएंगे केपीएल के 30 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी-20 लीग : नीलामी में किस्मत आजमाएंगे केपीएल के 30 खिलाड़ी
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से होने वाली यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी लखनऊ में 18 जून को होगी। इसके लिए 170 खिलाड़ी 45 खाली स्लॉट में अपनी किस्मत अजमाएंगे। इनमें केपीएल के 30 खिलाड़ी (कानपुर से 24) शामिल होंगे। यूपीसीए ने सोमवार को इन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आईपीएल की तर्ज पर इस वर्ष ग्रीनपार्क में कराई गई पहली कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) से भी काफी खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। यूपी टी-20 लीग की नीलामी में शामिल होने वाले 170 खिलाड़ियों में 30 केपीएल से होंगे। इनमें कानपुर के 24 व शेष छह अन्य शहरों के हैं। केसीए के चेयरमैन डाॅ. संजय कपूर ने इन सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अभी यह शुरुआत है, आने वाले समय में केपीएल से और अधिक खिलाड़ी आईपीएल व यूपी टी-20 लीग का हिस्सा होंगे। वहीं, रिटेन किए गए खिलाड़ियों में आदर्श सिंह को कानपुर सुपरस्टार्स और मो. शारिम को नोएडा सुपर किंग्स ने मौका दिया है।
अलमास शौकत, अंश तिवारी, उपेंद्र यादव, निशांत गौड़, त्रिशाल त्रिवेदी, अमन यादव, अभिनव शर्मा, सतनाम सिंह, सौरभ यादव, अभिषेक तोमर, दिव्य प्रकाश, दिव्यांशु पांडेय, नूरेन अली, आदेश कुमार, अमित पचेरा, फैज अहमद, प्रशांत अवस्थी, रिषव राय, सार्थक लोहिया, सत्यम दीक्षित, सौभाग्य मिश्रा, शिवम कुमार, सुधांशु चौरसिया, युवराज पांडेय (सभी कानपुर), ध्रुव प्रताप सिंह (प्रयागराज), प्रशांत चौधरी (मेरठ), रिषभ राजपूत (मैनपुरी), सुब्रत प्रसाद तिवारी (प्रयागराज), कामिल खान (गाजीपुर), विशाल पांडेय (गाजियाबाद)।