फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP T 20 League, Today cricket lovers will enjoy double match, spectators come less, Entry free in remaining ma

UP T-20 League: आज क्रिकेट प्रेमी लेंगे डबल मैच का मजा, दर्शक आए कम...बाकी मैचों में एंट्री फ्री, पढ़ें अपडेट

Thu, 31 Aug 2023 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 31 Aug 2023 09:51 AM IST
सार

Kanpur Sports News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में आज दो मैच होंगे। इनमें गोरखपुर लायंस से लखनऊ फॉल्कंस भिड़ेगी। वहीं, काशी रुद्रांश और मेरठ मेवरिक्स आमने-सामने होंगी। बता दें कि लीग के पहले मुकाबले में दर्शकों की कम संख्या को देखते हुए गुरुवार से स्टेडियम में होने वाले सभी मैचों के लिए एंट्री फ्री कर दी है।

विज्ञापन
UP T 20 League, Today cricket lovers will enjoy double match, spectators come less, Entry free in remaining ma
ग्रीन पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 31 जुलाई को दो मुकाबले खेले जाएंगे। एक मैच दोपहर से शुरू होगा, जबकि दूसरा मुकाबला शाम को दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। पहला मैच गोरखपुर लायंस बनाम लखनऊ फॉल्कंस के बीच होगा। दूसरा मैच काशी रुद्रांश और मेरठ मेवरिक्स की टीम के बीच होगा।

विज्ञापन

गोरखपुर लायंस की टीम कप्तान ध्रुव चंद जुरैल की कप्तानी में पहले मैच में उतरेगी तो लखनऊ फॉल्कंस कप्तान प्रियम गर्ग के साथ मैदान में आएगी। दोनों ही टीमें पहली जीत के लिए मैच में पूरी जान लगाएंगी। वहीं, दूसरे मैच में कप्तान करन शर्मा की अगुवाई में काशी रुद्रांश की टीम मैच जीतने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

मैचों का समय
1- पहला मुकाबला गोरखपुर लायंस बनाम लखनऊ फाॅल्कंस दोपहर 3:30 बजे से।
2- काशी रुद्रांश बनाम मेरठ मेवरिक्स शाम 7:30 बजे से।

ये हैं टीमें
1- गोरखपुर लायंस: कप्तान ध्रुव चंद्र जुरैल, मोहसिन खान, समीर चौधरी, शिवम शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, सिद्धार्थ यादव, यर्शवर्धन सिंह, विजय कुमार, करन चौधरी, सुनील कुमार, रिषभ बंसल, दिव्यांश चतुर्वेदी, कार्तिकेय सिंह, अब्दुल रहमान, आयुष्मान पांडेय, अंकित राठी, राघव राय, विवेक कुमार, पुनीत गुप्ता।
2- लखनऊ फॉल्कंस: कप्तान प्रियम गर्ग, यश दयाल, अंजनेय सूर्यवंशी, आराध्या यादव, कार्तिकेय जायसवाल, हर्ष त्यागी, जीशान अंसारी, नदीम, शौर्य सिंह, विशाल गौर, मुकेश कुमार, सावन सिंह, विनीत दुबे, मो. अमान, सत्य प्रकाश, सुधांशु सोनकर, प्रदीप यादव, विक्रांत चौधरी, शुभांग राज।

3- काशी रुद्रांश: कप्तान करन शर्मा, शिवम मावी, प्रिंस यादव, शिवा सिंह, अटल बिहारी राय, बॉबी यादव, अक्षय दुबे, प्रियांशु पांडेय, अर्नव बाल्यान, अंकुर मलिक, कीर्तिवर्धन उपाध्याय, सिद्धार्थ चौधरी, दीपांशु यादव, सिद्धार्थ मिश्रा, रजत सिंहवाल, कामिल खान, अभिषेक यादव, सचिन सिंह बिशन, मिर्जा शाहबाज, अजय सिंह।
4- मेरठ मेवरिक्स: कप्तान माधव कौशिक, रिंकू सिंह, कार्तिक त्यागी, दिव्यांश जोशी, कुनाल यादव, स्वास्तिक चिकारा, पूर्णांक त्यागी, शोएब सिद्दीकी, वैभव चौधरी, उवैश अहमद, रितुराज शर्मा, अक्षय सेन, योगेंद्र धौलिया, अभिनव तिवारी, पार्थ जैन, जमशेद आलम, रोहित राजपाल, राजीव चतुर्वेदी, कुलदीप कुमार, युवराज यादव।

विज्ञापन

दर्शक आए कम, बाकी मैचों में एंट्री फ्री
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने यूपी टी-20 लीग के पहले मुकाबले में दर्शकों की कम संख्या को देखते हुए गुरुवार से स्टेडियम में होने वाले सभी मैचों के लिए एंट्री फ्री कर दी है। यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मैच के दौरान संयुक्त रूप से यह फैसला लिया। बता दें कि मैच के लिए 100, 200 और 400 रुपये का टिकट रखा गया था। पहले दिन केवल पांच हजार दर्शक मैच देखने पहुंचे, इनमें से टिकट खरीदने वाले की संख्या लगभग दो हजार के आसपास रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed