{"_id":"62f200036eec1057ac63cdf0","slug":"up-sp-tiranga-yatra-akhilesh-will-start-from-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की तिरंगा यात्रा: इत्र नगरी पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा उद्योगपतियों के लिए चला रही भारत छोड़ो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की तिरंगा यात्रा: इत्र नगरी पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा उद्योगपतियों के लिए चला रही भारत छोड़ो आंदोलन
Tue, 09 Aug 2022 06:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Aug 2022 06:52 PM IST
सार
घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करने कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा वाले कुछ दिन और सत्ता में रहे तो हमें और आपको गुलाम बना देंगे।
विज्ञापन
कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करने कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के झौआ गांव पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि आज ही के दिन 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि भारत छोड़ों आंदोलन में थे। इन्होंने जिनको पैसा कमवा दिया अब वो भारत छोड़ों आंदोलन चला रहे हैं। नोटबंदी के बहाने इन्होंने सबका रुपया छीन लिया। कोई ऐसा नहीं बचा जिसका नोटबंदी में रुपया न छिना हो। नोटबंदी में जनता का रुपया बैंक में जमा हो गया।
विज्ञापन
बैंक से बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे दिया गया और अब वही उद्योगपति भारत छोड़ो आंदोलन करके भारत छोड़कर चले गए। बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए भारत छोड़ों आंदोलन कौन चलवा रहा है, ये बीजेपी वाले चलवा रहे हैं और ये सब कहां के हैं, ये कुछ दिन और रहे तो हमें और आप लोगों को गुलाम बना देंगे।
विज्ञापन