फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Son dies on his birthday, mother inconsolable on hearing the news

UP: जन्मदिन के दिन बेटे की मौत, खबर सुन मां बेहाल, शव वाराणसी में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था

Sat, 30 Nov 2024 11:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Nov 2024 11:51 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर क्षेत्र में रहने वाले वन दरोगा की वाराणसी में मौत हो गई। उनका शव वाराणसी में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था।

विज्ञापन
UP: Son dies on his birthday, mother inconsolable on hearing the news
वन दरोगा राजकुमार पांडेय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस वन दरोगा बेटे का शुक्रवार को जन्मदिन था, सुबह उसकी वाराणसी में मौत होने की खबर घर पहुंची, तो मां बेहाल हो गई। परिजनों ने किसी तरह मां को संभाला और उन्हें वाराणसी लेकर रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद वन दरोगा का उनके गृह जनपद गाजीपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


कल्याणपुर के सत्यम विहार निवासी राजकुमार पांडेय उर्फ राजू (35) वन विभाग में दरोगा थे। वर्तमान में वह वाराणसी में तैनात थे। भाई अंकित ने बताया कि राजकुमार का शुक्रवार को जन्मदिन था। उसी सुबह रामकुमार का शव वाराणसी में रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिलने की सूचना मिली। अंकित ने बताया कि पोस्टमार्टम में राजकुमार की मौत की वजह का पता नहीं चला है। पिता अंबिका प्रसाद पांडेय की मौत के बाद राजकुमार को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed