यूपी: कानपुर में जबरन धर्म परिवर्तन मामले में एसआईटी की जांच पूरी, आईजी को जल्द सौंपेगी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनमें गैर समुदाय के युवकों द्वारा युवतियों को भगा ले जाने के बाद जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगे थे। आईजी के निर्देश पर एसपी साउथ दीपक भूकर के नेतृत्व में जांच को नौ सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन हुआ था। आईजी ने टीम को दो साल पूर्व से दर्ज मुकदमों को भी जांच के दायरे में लेने के आदेश दिए थे।
सूत्रों के मुताबिक सब मिलाकर 23 मामले सामने आए थे। इनमें 14 को जबरन धर्म परिवर्तन की श्रेणी में रखते हुए जांच के दायरे में लाया गया था। इनमें भी पांच में फाइनल रिपोर्ट लगने से पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली। वहीं बाकी बचे नौ मामलों में पर्याप्त सबूत मिले हैं।
जबरन धर्म परिवर्तन संबंधित सभी जांचे पूरी कर ली गई हैं। तीन से चार दिन में आईजी रेंज को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
दीपक भूकर, एसपी साउथ