{"_id":"6af487cd89945b076b0f4643","slug":"up-sakshi-maharaj-says-anti-national-forces-are-rattled-masood-needs-medical-treatment-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: साक्षी महाराज बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतें बौखलाईं, मसूद को ट्रीटमेंट की जरूरत, अखिलेश के लिए कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: साक्षी महाराज बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतें बौखलाईं, मसूद को ट्रीटमेंट की जरूरत, अखिलेश के लिए कही ये बात
Wed, 11 Nov 2026 08:51 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 11 Nov 2026 08:51 PM IST
सार
Unnao News: दिवाली के पटाखों से प्रदूषण को लेकर दिए गए बयान पर सांसद ने पलटवार किया। अखिलेश के राम मंदिर में दर्शन करने पर कहा कि देर आए दुरुस्त आए पर बड़ी देर कर दी।
विज्ञापन
सांसद डॉ. साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा दिवाली के पटाखों से प्रदूषण को लेकर दिए गए बयान पर साक्षी महाराज ने पलटवार किया। उन्होंने इमरान मसूद को पागलखाने में भर्ती कराने की सलाह दे डाली। साथ ही अखिलेश यादव के राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर इसे देर आए दुरुस्त आए की संज्ञा दी।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बयान दिया है कि दिवाली हो या प्रदूषण, यह मानवजनित रोग है। इस पर सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने पलटवार किया। गदनखेड़ा स्थित साक्षी धाम में पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि जबसे नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने हैं, तबसे राष्ट्रविरोधी ताकतें बौखला गई हैं। कहा कि भैंसा, बकरा चौराहे पर काटने से प्रदूषण नहीं बढ़ता है, दिवाली मनाने से प्रदूषण बढ़ जाता है। ऐसे बयान देने वालों को (मसूद) को ट्रीटमेंट की जरूरत है। इनको किसी पागलखाने में भर्ती कराना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए लेकिन आते-आते बड़ी देर कर दी। कम से कम चुनाव के समय अखिलेश ने इस सदमार्ग को ग्रहण किया। रामलला आशीर्वाद देंगे ये तो मुझे नहीं पता लेकिन आशीर्वाद लेना उनका अधिकार है।
विज्ञापन