{"_id":"5efba6588ebc3e42dd7a2f65","slug":"up-pradhan-s-chachiya-father-in-law-murdered-with-lathi-axe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रधान के चचिया ससुर की लाठी-कुल्हाड़ी से हत्या, ग्राम प्रधानी की रंजिश में हुआ कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रधान के चचिया ससुर की लाठी-कुल्हाड़ी से हत्या, ग्राम प्रधानी की रंजिश में हुआ कत्ल
Wed, 01 Jul 2020 02:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रधानी चुनाव से चली आ रही दुश्मनी में दबंगों ने ग्राम प्रधान के चचिया ससुर की हत्या कर दी। देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कई गंभीर धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव की है।
सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे रामस्वरूप गौतम (57) पुत्र केदार प्रसाद अपने रिश्ते के भाई कल्लू (37) पुत्र राजकिशोर के साथ अपने खेत/ट्यूबवेल जा रहा था। रास्ते में जूनियर हाईस्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने दोनों पर लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रामस्वरूप और कल्लू लहूलुहान होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हमलावरों की संख्या छह से ज्यादा बताई गई है। हमले के बाद सभी भाग निकले। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को कमासिन पीएचसी लाए। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां रामस्वरूप की मौत हो गई। कल्लू को भर्ती कर लिया गया। रामस्वरूप के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

कमासिन थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई नत्थू की तहरीर पर शिवभवन उर्फ भोला पुत्र बैजनाथ और तीन सगे भाई कपिल, शांतनु व सोमनाथ पुत्र शिवभवन तथा आशीष पुत्र शिवप्रताप, शिवदास पुत्र मुंशी प्रसाद विश्वकर्मा, रज्जू पुत्र कैरा (सभी निवासी बंथरी गांव) और कल्लू त्रिपाठी पुत्र अज्ञात (लोहरा गांव) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान वर्षा देवी के पति और मृतक के भतीजे विनय कुमार ने बताया कि आरोपी शिवभवन की बहू और शिवदास की पत्नी भी चुनाव लड़ी थीं। दोनों हार गई थीं। तभी से ये रंजिश मान बैठे।
पिछले वर्ष भी हत्यारोपियों ने हमला किया था। इसका मुकदमा चल रहा है। मृतक चाचा रामस्वरूप और भाई कल्लू गवाह हैं। इसी खुन्नस में आरोपियों ने चाचा और भाई पर हमला किया। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।