फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: pollution continues above 400 AQI in Kanpur for 10 hours, breathing in toxic air

यूपी: कानपुर में लगातार 10 घंटे तक 400 एक्यूआई से ऊपर रहा प्रदूषण, जहरीली हवा में सांस लेना मजबूरी

Mon, 09 Nov 2020 02:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Nov 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
UP: pollution continues above 400 AQI in Kanpur for 10 hours, breathing in toxic air
कानपुर में प्रदूषण - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रदूषण की मात्रा दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सरकारी तौर पर प्रदूषण रोकने के अभी तक जो भी इंतजाम किए गए हैं, उन सभी का कोई असर नहीं दिख रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अब तेज हवा चलने या बारिश होने का इंतजार है। बोर्ड को उम्मीद है की बारिश य हवा चलने से प्रदूषण काफी हद तक छंट जाएगा।
विज्ञापन


जबकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 10 दिनों तक बारिश और तेज हवा की कोई संभावना नहीं है। इससे साफ है कि प्रदूषण से अभी शहर वासियों को लगातार जूझना पड़ेगा। रविवार को आधी रात एक बजे से लेकर पूरे 10 घंटे तक खतरनाक प्रदूषण 2.5 की मात्रा 400 एक्यूआई से ऊपर बनी रही।
विज्ञापन


दोपहर में इसमें थोड़ी सी गिरावट जरूर आई लेकिन शाम को 4 बजने के बाद से ही इसमें फिर से इजाफा होने लगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि प्रदूषण की स्थिति पूरे उतर प्रदेश में काफी खराब है। स्थानीय तौर पर प्रदूषण दूर करने के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं लेकिन यदि तेज हवा चलती है या बारिश होती है तो प्रदूषण छंटने में ज्यादा आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल महानगर के छह स्थानों पर मैनुअल और एक स्थान पर ऑनलाइन व्यवस्था के तहत मॉनिटरिंग की जा रही है। ऑनलाइन व्यवस्था शहर के तीन और स्थानों पर शुरू की जानी है। इसके लिए जल्द ही सीपीसीबी की टीम महानगर आएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed