फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   UP Politics, Sadhvi Niranjan Jyotis scathing attack on Rahul Gandhi

UP Politics: साध्वी निरंजन ज्योति का राहुल पर तीखा हमला, बोलीं- ओबीसी ही नहीं...संविधान का भी किया अपमान

Sat, 25 Mar 2023 05:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Mar 2023 05:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दिवसीय दौरे पर सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंचीं थीं। इस दौरान मंत्री ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही, मोदी जाति को चोर बोलने पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
UP Politics, Sadhvi Niranjan Jyotis scathing attack on Rahul Gandhi
साध्वी निरंजन ज्योति और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी व्यक्ति को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके अपमान का अधिकार नहीं है। राहुल गांधी ने मोदी जाति को चोर कहा है। ये सिर्फ ओबीसी का नहीं बल्कि संविधान का अपमान है। राहुल को देश से हमदर्दी है, तो वे देश की जनता से माफी मांगें। ये बातें केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर में कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के एक शहर में मोदी जाति के लोगों को चोर कहा था। कोर्ट ने पूरी जाति का अपमान करने पर राहुल गांधी को माफी मांगने को कहा था। चार साल तक कोर्ट ने मौका दिया, लेकिन गलती करने वाला माफी मांगता है।
विज्ञापन

राहुल ने जानबूझकर अहंकार में ओबीसी वर्ग का अपमान किया। इतना ही नहीं विदेश में अपनी मातृभूमि की बुराई करते हुए देश का अपमान किया। राहुल ने कोर्ट की आज्ञा न मानकर संविधान का अपमान किया। गोदी मीडिया कहकर मीडिया का अपमान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी बोलीं- राहुल देश की जनता से मांगे माफी
 साध्वी ने कहा कि राहुल को संसद में ही नहीं, बल्कि देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। दोषी करार होते ही उनकी सदस्यता खत्म हो जाएगी। राहुल ने हर वर्ग को अपमानित किया है। जनता इसका जवाब देगी।

राहुल की दादी ने उड़ाई कानून की धज्जियां
एक सवाल के जवाब में साध्वी ने कहा कि संविधान कोई नहीं तोड़ता, लेकिन राहुल की दादी ने धज्जियां उड़ाई। इमरजेंसी के दौरान किसान, मजदूर को जेल में बंद कर दिया। जबरदस्ती नसबंदी कराई। सरदारों का सरेआम कत्ल किया। आजादी के बाद से सत्ता का सिर्फ सुख भोगने वाली पार्टी के नेता कानून से ऊपर अपने को मानते हैं। संसद से लेकर जनता तक राहुल से माफी मांगने को कह रही है, लेकिन अहंकारी राहुल कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं।

हमारा गठबंधन जनता के साथ
साध्वी ने कहा 2017 में अखिलेश और राहुल ने गठबंधन से चुनाव लड़ा। लोकसभा चुनाव में मायावती के साथ चुनाव लड़ा। गठबंधनों ने दोनों चुनाव देश की जनता के विकास के खिलाफ लड़ा था। उसके नतीजे समाने हैं। आगे विपक्षीय पार्टियां अपना गठबंधन अन्य पार्टियों के साथ मजबूत कर लें। हमारा गठबंधन जनता के साथ है। उन्हीं के गठबंधन से हम चुनाव लड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed