फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police three half encounter in kanpur

यूपी: पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़, तीनाें के पैर में लगी गोली, फिर भी अपराध पर नहीं लग रही लगाम

Sat, 15 Jun 2019 06:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Jun 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
up police three half encounter in kanpur
यूपी पुलिस
कानपुर में शुक्रवार रात तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों का उपचार करवाने के बाद जेल भेज दिया। इनमें से दो 25-25 हजार के इनामी बदमाश हैं। महाराजपुर एसओ के मुताबिक शुक्रवार रात साढ़े दस बजे देवीपुरवा निवासी शनि निषाद से बाइक सवार दो बदमाशों ने 4200 रुपये और मोबाइल लूट ले गए थे।
विज्ञापन


लुटेरों की तलाश में पुलिस रात करीब डेढ़ बजे जवाहर नवोदय मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई और जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़ा गया बदमाश हीरा नगर सतबरी रोड बिधनू निवासी विजय सिंह परिहार है। उसके खिलाफ लूट, गैंगेस्टर आदि के छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


 

दबोचे गए तीन बदमाशों में दो पर 25-25 हजार का इनाम था

वहीं साढ़े तीन बजे किदवई नगर शनि देव मंदिर के पास पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश कुलीबाजार अनवरगंज निवासी 25 हजार का इनामी मोहम्मद शकील है। वह लूट के दो मामलों में फरार चल रहा था। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

उस पर लूट, डकैती व शस्त्र अधिनियम सहित 12 मामले दर्ज हैं। तड़के करीब चार बजे ककवन पुलिस निचली गंगा नहर पटरी पर गश्त कर रही थी। एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागा और मोटर साइकिल से फिसलकर गिर गया। फिर पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पूछताछ में पता चला है कि 25 हजार इनामी औरैया के प्रेमानंद आश्रम टायर फैक्ट्री निवासी अरुण यादव है। उसके पास से तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए है। अरुण पर डकैती, लूट, हत्या का प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट समेत 12 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed