फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police constable wear samajwadi party cap and diamond Dismissed up bjp government

पुलिस की वर्दी में सपा की टोपी पहनकर कलक्ट्रेट पहुंचा सिपाही, बोला..भाजपा सरकार को बर्खास्त करो

Sun, 16 Jun 2019 12:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
up police constable wear samajwadi party cap and diamond Dismissed up bjp government
सपा की टोपी पहनकर सिपाही ने की यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग - फोटो : अमर उजाला
इटावा में पीएसी जवान मुनेश यादव को सपा की टोपी लगाकर यूपी की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग करना भारी पड़ गया है, उसको डीजीपी ने अनुशासनहीनता में बर्खास्त कर दिया है, हालांकि जिला स्तर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं कर पाया है। उधर, डीएम जेबी सिंह ने बताया कि चर्चा में मैंने भी सुना है।
विज्ञापन


कुछ मीडियाकर्मियों ने ही मुझे बताया था कि पीएसी जवान कलक्ट्रेट में सपा की टोपी लगाए घूम रहा है, लेकिन वह जवान मुझसे नहीं मिला था। नोएडा पीएसी में तैनात सिपाही मुनेश यादव इटावा का रहने वाला है। शुक्रवार को वह वर्दी पर सपा लोहिया वाहिनी की लाल टोपी लगाकर कलक्ट्रेट पहुंचा था।
विज्ञापन


 

उसने प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाकर प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की थी। मुनेश ने कहा था कि प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर वह राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देने आया है।  

इसको लेकर दो दिन से जहां उसके सपा की टोपी लगाकर सरकार विरोधी ज्ञापन डीएम को देने की चर्चा रही, वहीं   शनिवार को यह भी चर्चा सामने आई कि डीजीपी ने सिपाही को अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त कर दिया है।

लेकिन इसकी इटावा जिला स्तर पर कोई भी अधिकारी पुष्टि नहीं कर पाया है। उधर, इस बाबत पूछे जाने पर डीएम जेबी सिंह ने बताया कि सिपाही मुझसे नहीं मिला। चर्चा में मैने भी सुना है। कलक्ट्रेट परिसर में घूमने की जानकारी मीडिया कर्मियों ने मुझे भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed