{"_id":"6abe90f98146a5109601f481","slug":"public-announcement-regarding-property-attachment-for-five-accused-including-an-absconding-history-sheeter-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: युवक की हत्या के प्रयास के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपियों के घर कुर्की की मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: युवक की हत्या के प्रयास के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपियों के घर कुर्की की मुनादी
Thu, 01 Oct 2026 10:31 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों के घर कुर्की की मुनादी
- फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज थाना क्षेत्र की अमरूद मंडी में युवक की हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों के घर पहुंचकर धारा 84 के तहत कुर्की की मुनादी कराई।
नवाबगंज निवासी रामेश्वर निषाद ने नवाबगंज थाने में हिस्ट्रीशीटर देवा निषाद, मुन्ना निषाद, रितेश उर्फ नाटी निषाद, शिवम उर्फ घंटी, रचित निषाद, राजेश निषाद उर्फ गुंडाराज, काली उर्फ सोहित निषाद और अभिषेक उर्फ लाला को नामजद किया गया था। आरोप है कि छह सितंबर की शाम अमरूद मंडी में आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उनके बेटे पीयूष को घेरकर रॉड, डंडे, तलवार और कुल्हाड़ी से वार कर मरणासन्न कर दिया था।

नोटिस चस्पा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इनमें राजेश निषाद उर्फ गुंडाराज को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
आरोपियों के घर कुर्की की मुनादी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रचित निषाद और काली उर्फ सोहित ने न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर रखी है। घटना में फरार देवा निषाद, मुन्ना निषाद, रितेश उर्फ नाटी निषाद, शिवम उर्फ घंटी और अभिषेक उर्फ लाला फरार चल रहे हैं।
आरोपियों के घर कुर्की की मुनादी
- फोटो : अमर उजाला
न्यायालय के आदेश पर अतिरिक्त निरीक्षक दिनेश चंद्र यादव, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह और विवेचक उपनिरीक्षक गौरव चौधरी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पांचों आरोपियों के घरों पहुंचकर कुर्की की मुनादी कराई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश होने की चेतावनी दी।