{"_id":"6abe7e002dab914ed0091aaf","slug":"kanpur-one-arrested-for-scrap-warehouse-theft-five-others-absconding-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: स्क्रैप गोदाम में चोरी में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच अन्य फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: स्क्रैप गोदाम में चोरी में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच अन्य फरार
Thu, 01 Oct 2026 09:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी के आरोपी संजय सरोज को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थानाक्षेत्र के भवानी नगर में स्क्रैप गोदाम में चोरी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पांच अन्य फरार हैं। कछियाना मोहाल निवासी विपिन दीक्षित के भवानीनगर में स्क्रैप गोदाम का ताला तोड़कर सोमवार तड़के चोरों ने 12 लाख की चोरी की थी। विपिन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह पीएसी बाईपास पुल से नौबस्ता के नई बस्ती निवासी संजय सरोज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक ई ऑटो और नौ हजार रुपये बरामद हुए। संजय ने बताया कि उसने अंशु पासी उर्फ विशाल, राज के साथ चोरी की थी जबकि बाइक में उसके अन्य तीन साथी रेकी कर रहे थे। बंटवारे में उसके हिस्से में 50 हजार रुपये आए थे। रुपये उसने घरेलू सामान और अय्याशी में उड़ा दिए थे। गर्लफ्रेंड के साथ पहाड़ों में घूमने जाने का भी प्लान था। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि फरार पांच अन्य आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगी हुई है।
विज्ञापन