{"_id":"5d0535ad8ebc3e5fc1358db4","slug":"up-police-constable-wear-samajwadi-party-cap-and-diamond-dismissed-up-bjp-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी में सपा की टोपी पहनकर कलक्ट्रेट पहुंचा सिपाही, बोला..भाजपा सरकार को बर्खास्त करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की वर्दी में सपा की टोपी पहनकर कलक्ट्रेट पहुंचा सिपाही, बोला..भाजपा सरकार को बर्खास्त करो
Sun, 16 Jun 2019 12:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
सपा की टोपी पहनकर सिपाही ने की यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में पीएसी जवान मुनेश यादव को सपा की टोपी लगाकर यूपी की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग करना भारी पड़ गया है, उसको डीजीपी ने अनुशासनहीनता में बर्खास्त कर दिया है, हालांकि जिला स्तर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं कर पाया है। उधर, डीएम जेबी सिंह ने बताया कि चर्चा में मैंने भी सुना है।
कुछ मीडियाकर्मियों ने ही मुझे बताया था कि पीएसी जवान कलक्ट्रेट में सपा की टोपी लगाए घूम रहा है, लेकिन वह जवान मुझसे नहीं मिला था। नोएडा पीएसी में तैनात सिपाही मुनेश यादव इटावा का रहने वाला है। शुक्रवार को वह वर्दी पर सपा लोहिया वाहिनी की लाल टोपी लगाकर कलक्ट्रेट पहुंचा था।

उसने प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाकर प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की थी। मुनेश ने कहा था कि प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर वह राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देने आया है।
इसको लेकर दो दिन से जहां उसके सपा की टोपी लगाकर सरकार विरोधी ज्ञापन डीएम को देने की चर्चा रही, वहीं शनिवार को यह भी चर्चा सामने आई कि डीजीपी ने सिपाही को अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त कर दिया है।
लेकिन इसकी इटावा जिला स्तर पर कोई भी अधिकारी पुष्टि नहीं कर पाया है। उधर, इस बाबत पूछे जाने पर डीएम जेबी सिंह ने बताया कि सिपाही मुझसे नहीं मिला। चर्चा में मैने भी सुना है। कलक्ट्रेट परिसर में घूमने की जानकारी मीडिया कर्मियों ने मुझे भी दी थी।