फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: police constable beaten auto driver, he Lie down in front of Deputy CM's fleet, police detained

यूपी: सिपाही ने पीटा तो ऑटो चालक डिप्टी सीएम की फ्लीट के आगे लेटा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 25 Dec 2020 07:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Dec 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
UP: police constable beaten auto driver, he Lie down in front of Deputy CM's fleet, police detained
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का काफिला - फोटो : amar ujala
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का काफिला गुजरने से पहले सिपाही की पिटाई से खफा ऑटो चालक डिप्टी सीएम की फ्लीट के आगे लेट गया। पुलिस ने उसे खींच कर हटाया और हिरासत में ले लेकर लॉकअप में डाल दिया। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम का काफिले गुजरने की सूचना पर नौबस्ता चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने चौराहे से ऑटो व टेंपो चालकों को हटवाना शुरू कर दिया।  ऑटो, टेंपो चालकों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वाहनों की चाबियां, गाड़ी के पेपर, लाइसेंस छीन कर अपने पास रखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गल्लामंडी निवासी ऑटो चालक मक्खन सिंह  अपने कागज मांगने चौकी पहुंच गया तो एक सिपाही ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और डंडे से पीट दिया। इसके बाद जब डिप्टी सीएम की फ्लीट पास से गुजरी तो मक्खन सिंह पायलट वाहन के आगे लेट गया और हंगामा करने लगा। इस दौरान करीब तीन मिनट काफिला रुका रहा। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed